-
कोरोना से बचाव के लिए पत्रकारों को बांटी गयी मल्टी विटामिन टेबलेट और मास्क
हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए फील्ड में काम कर रहे पत्रकारो को नगर निगम सभागार में कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए गए। गुरूवार को नगर निगम सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं महिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र की संचालिका अंकिता कांडपाल और उनके पति अमित जोशी के सहयोग से पत्रकारो को कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर…
-
सेराघाट हादसा– सरकार से बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग
पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में सरयू नदी में नहाने गए बच्चों की डूबकर हुई दर्दनाक मौत के मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है , उन्होंने कहा कि असामयिक हुई इस मौत से गंगोलीहाट क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध और दुखी हैं , दुख की इस घड़ी में वो मृतक बच्चों के परिजनों के साथ हैं , कॉंग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने कहा कि सभी मृतक बच्चे गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और ऐसे समय पर यह घटना हुई है जब पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है…
-
पर्यटन कारोबारियों को आर्थिक सहायता दे राज्य सरकार — खजान गुड्डू
पहाड़ो में इस साल भी पर्यटन ब्यबसाय पटरी से उतर चुका है, इस समय पर्यटन को अपने चरम पर होना चाहिए था लेकिन कोविड के चलते पर्यटन कारोबार घाटे की तरफ़ जा चुका है,पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक इस साल पर्यटन कारोबार से जुडी उम्मीद टूट गयी है तो सरकार को विपक्ष ने आड़े हाथों लेते हुए कहा है की सरकार कोविड गाइडलाइंस का सही रूप से पालन नही करवा पा रही है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चन्द्र गुड्डू के मुताबिक अप्रैल, मई और जून तीनो महीनों में पर्यटन का कारोबार अपने चरम पर रहता था लेकिन पहाड़ो में जैसे सब कुछ थम सा गया है..लेकिन ये वाला सीजन गया तो पर्यटन कारोबार के लिहाज से कुछ नही बचता, उम्मीद की जा रही…
-
सरकार से मांग–सीनियरिटी के आधार पर हो नर्सिंग भर्ती परीक्षा
कोरोना काल के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से मांग की है कि जो नर्सिंग स्टाफ की 2600 पोस्ट पर लिखित भर्ती परीक्षा सरकार इसी महीने करवाने जा रही है वह भर्ती सीनियरिटी के आधार पर की जाए , जिससे पुराना स्टाफ भी परमानेंट नौकरी पा सके ,क्योंकि जो नर्सिंग स्टाफ पिछले 10 से 15 सालों से काम कर रहा है उनका वेतनमान मात्र 13 हजार के आसपास है जबकि जो लोग नई भर्ती हो रहे हैं उनका वेतन उनसे 5 गुना ज्यादा है, पिछले कई सालों से उपनल औऱ अन्य आउट सोर्स के माध्यम से काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ का…
-
जबाब दो सरकार — पहाड़ी क्षेत्रों में कब होगा वेक्सिनेशन — विजय चंद , पप्पू
कोरोना काल मे काफी जद्दोजहद करने के बाद कुमाऊँ के सीमांत इलाको में RTPCR कैम्प लगा कर लोगो का कोरोना टेस्ट हो रहा है लेकिन वैक्सीनेशन कार्य अभी तक शुरू नही हो पाया है, कांग्रेस ने वैक्सीनेशन में हो रही ढिलाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चन्द्र ने कहा है की ग्रामीण इलाकों में जिन लोगो की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है उनका वैक्सीनेशन तुरंत किया जाना चाहिए ताकी वे सुरक्षित रह सकें, लेकिन ग्रामीणों का केवल आटीपीसीआर टेस्ट कर इतिश्री की जा रही है, क्योंकि कई गांव ऐसे हैं जहाँ 1 भी मरीज़ कोरोना का नही है ऐसे में सबसे पहले…