-
कोविड कर्फ्यू — ढील के साथ कोचिंग सेंटर व जिम भी खुलेंगे
सरकार ने कोविड कर्फ्यू में ढील देते हुए अब बाजारों को सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है इसके साथ ही लगभग 2 महीनों से भी ज्यादा समय से बंद पड़े कोचिंग सेंटर तथा जिम भी 50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे लंबे समय से कोचिंग और जिम खोलने की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी कोविड कर्फ्यू में को ढील तो दी गई है लेकिन कर्फ्यू अभी कुछ शर्तों के साथ जारी रहेगा , नैनीताल और मसूरी में पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए शनिवार और रविवार को बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है इन जगहों पर मंगलवार व बुधवार को मार्केट…
-
मुख्यमंत्री ने की घोषणा कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी
हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने काठगोदाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुलाकात कर कोविड-19 में पत्रकारों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले पत्रकारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा परिजनों से भी मुलाकात की , मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले पत्रकारों को पत्रकार कल्याण कोष से पांच लाख की आर्थिक सहायता दी है और आगे भी उनकी सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी । इस मुलाकात के दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कोरोना संक्रमण से दिवंगत…
-
शानदार पहल — वन अनुसन्धान केंद्र हल्द्वानी में बनाई गयी भारत वाटिका देश के हर राज्य के राज्य बृक्ष को किया संरक्षित
हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली भारत वाटिका तैयार की गई है, इस वाटिका में 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य वृक्षो का लगाया गया है, सभी राज्य के वृक्ष लगाने से पहले यहां की मिट्टी का खास ट्रीटमेंट भी किया गया है जिससे यहाँ सभी पौंधे अच्छी तरह विकसित हो सकें, इस वाटिका को बनाने का खास मकसद यही है की कई राज्यों के राज्य वृक्ष विलुप्त होने की कगार पर हैं , इन सभी बृक्षों को हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र संरक्षित करने की कोशिश कर रहा है। वन अनुसन्धान केंद्र के निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस वाटिका को बनाने…
-
सावधान–अस्पताल की सफाई कर्मचारी निकली मोबाइल चोर
अस्पताल में भर्ती मरीजों के मोबाइल चोरी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है , जानकारी के मुताबिक पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस की छानबीन में अस्पताल की महिला सफाई कर्मचारी ही मोबाइल चोर निकली , मामला हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल का है जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों के मोबाइल गुम होने की लगातार शिकायत मिल रही थी पकड़ी गई महिला हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली है उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़ी गई महिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी है ।
-
वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए फारेस्ट और पुलिस विभाग का ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू
मानसून सीजन को देखते हुए वन विभाग ने वन गश्ती दलों को अलर्ट कर दिया है, मिशन को नाम दिया गया है “ऑपरेशन मानसून” जो 15 जून से शुरू हो चुका है, रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में फॉरेस्ट औऱ पुलिस विभाग जंगल मे संयुक्त कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं। वेस्टर्न सर्कल के 5 वन प्रभाग सँवेदनशील होने के वजह से यहाँ वन्य जीव तस्कर बड़े आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने की कोशिश में जुटे रहते हैं, बरसात के दिनों में जंगलों में सड़कें टूटने, नदियों में पानी आने और झाड़ियां उगने से जंगल घना होने से गश्त करना काफी मुश्किल भरा हो रहा है, बारिश का मौसम तस्करो के लिए अनुकूल होने की…