-
मालिकाना हक न मिलने तक संघर्ष रहेगा जारी–दीपक
हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए जन जागृति अभियान के तहत मित्रपुरम कॉलोनी दमुआढुंगा में बैठक व जनसंपर्क किया गया। कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 13 मई 2020 को अधिसूचना जारी कर कांग्रेस शासन में 20 दिसंबर 2016 को जारी अधिसूचना जिसमें सर्वेक्षण व अभिलेख क्रियाओं को शुरू करने का आदेश किया था में रोक लगाकर मालिकाना हक छीनने का काम किया। दीपक बल्यूटिया ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को पूरे प्रकरण के बारे में बताने के साँथ-साँथ उनके अधिकारों के बारे में सजग किया जा रहा है ताकि कोई गुमराह ना कर सके।…
-
ब्रेकिंग–खाई में गिरी कार 3 की मौत 3 घायल
रुद्रप्रयाग बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतूडा के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार 3 लोगों की मौत की खबर है जबकि 3 अन्य घायल बताये जा रहे हैं ।घटना आज सुबह की है , जब पुलिस लाइन रतूडा के पास एक कार संख्या UK 07 डीएस 5845 अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी, जिसमें सवार 3 लोगों को SDRF व DDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया है बताया जा रहा है कि चालाक अलकनंदा नदी में गिरी गाड़ी के अंदर ही फंसा हुआ है ,सभी कार सवार एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो देहरादून जा रहे थे ,…
-
कालाढूंगी में दुर्घटनाग्रस्त हुई सैलानियों की कार 6 घायल
नैनीताल घूम कर वापस लौट रहे मुरादाबाद के पर्यटकों की कार कालाढूंगी नैनीताल रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिसमें 3 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं , मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए सैलानियों की कार संख्या UP 21 vs 3961 कालाढूंगी नैनीताल रोड पर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि इस दुर्घटना में 6 लोगों को चोटें आई हैं जिसमें 3 महिलाएं तथा 2 बच्चे भी शामिल है दुर्घटना के बाद सभी लोगों को 108 की मदद से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया…
-
असमंजस–आपदा प्रभावित रैणि गांव के लोगों का विस्थापन मामला दूसरे गांव वाले बिरोध में !
जोशीमठ के ऋषि गंगा घाटी में आपदा प्रभावित रैणि गांव के लोगों को सरकार द्वारा सुभाइ गांव में विस्थापन करने की योजना है जिसको लेकर सुभाइ गांव के लोग इसका विरोध कर रहे हैं लोगों का क्या कहना है कि उनके गांव में पहले ही दो अन्य गांव को विस्थापित किया गया है ऐसे में गांव में संसाधन पर्याप्त ना होने की वजह से यह गांव अब और दबाव नहीं झेल सकता यदि प्रशासन द्वारा जबरदस्ती रैणि गांव के परिवारों को यहां पर स्थापित किया जाएगा तो सुभाइ गांव के लोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे और 2022 के चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे , वैज्ञानिक सर्वे में भी रैणि गांव…
-
पुलिस थाने में कोबरा की धमक , मचा हड़कंप
हरिद्वार के श्यामपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सांप पुलिस थाने की बैरक में जा घुसा ,ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर जब सांप पर पड़ी तो सबके होश उड़ गए , सांप निकलने की सूचना वन विभाग को दी वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया , श्यामपुर थाना जंगल किनारे बना हुआ है जिस वजह से वहां अक्सर सांप व जंगली जानवर दिखाई देते हैं ।