-
प्रदेश की जनता को नही बरगला सकती आम आदमी पार्टी
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशुल्क बिजली देने के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा और आम आदमी पार्टी का सिर्फ चुनावी जुमला है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे यह पार्टियां जनता को गुमराह कर आकर्षित करने का काम कर रही हैं। चुनाव के बाद अपनी वादे भुला दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने घोषणा की कि वह 200 यूनिट बिजली राज्य की जनता को फ्री उपलब्ध कराएंगे। इसके तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री…
-
मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिया एक महीने का अल्टीमेटम ,धरातल पर उतरे सरकार की योजनाएं !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री आनंद वर्धन ने शासन से जुड़े सभी अधिकारियों को सभी योजनाओं को पूरा करने हेतू एक महीने का समय दिया है , वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए तमाम योजनाओं की स्वीकृति के लिए एक माह के भीतर पत्रावली प्रस्तुत करें , आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त तक सभी विभागों के अधिकारी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति करवा लें इसके लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है , उत्तराखंड में आने वाले 6 महीने बाद चुनाव होने हैं इसलिए मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कोई भी योजना अधूरी ना रहे जितनी भी योजनाएं सरकार द्वारा बनाई गई…
-
हरिद्वार ज्वैलर्स डकैती में ताऊ गैंग का हाथ , यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही भी गिरफ्तार
हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित मोरा तारा ज्वेलर्स के यहां हुई डकैती की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा। हरिद्वार के एसएसपी सेन्थिल अबुदई ने बताया पुलिस ने अब तक 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार घटना का मुख्य सरगना सतीश चौधरी को भी पुलिस की गिरफ्त में , घटना में संलिप्त ताऊ गैंग से सम्बन्धित है मुख्य सरगना इन्द्रपाल चौधरी , बदमाशों से 1.3 किलोग्राम सोना,चाँदी के जेवरात, 12 लाख रूपये नगद,कई तमन्चे और कारतूस पुलिस ने किए बरामद। मामले में यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही संजय को भी किया पुलिस ने गिरफ़्तार इस गैंग ने देश के 8 राज्यो में लूट और डकैती की घटनाओं में है शामिल ,…
-
महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म , जानिए कहां का है मामला
उत्तराखण्ड के काशीपुर में एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है महिला काशीपुर के गाँव बाबरखेड़ा की रहने वाली है तीनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ व सुरक्षित है, मामला काशीपुर के आयुष्मान अस्पताल का है जहां 24 वर्षीय महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है तीनों बच्चे दो से 5 मिनट के अंतराल में पैदा हुए हैं मां और बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में है और पूरी तरह से स्वस्थ हैं , एक साथ तीन बच्चे पैदा होने से परिवार में खुशी का माहौल है ।
-
ब्रेकिंग–नैनीताल आने से पहले कर लें यह काम वर्ना हो सकती है फजीहत
नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए कोविड-19 का पालन करना अनिवार्य होगा , यदि आप नैनीताल घूमने आ रहे हैं तो आपको देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ साथ 72 घंटे पूर्व की कोविड नगेटिव रिपोर्ट तथा होटल बुकिंग के दस्तावेज दिखाने होंगे तभी आपको नैनीताल शहर में प्रवेश मिल सकेगा , यह आदेश नैनीताल जिले के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जारी किया है , 9 जुलाई से 12 जुलाई प्रातः 8:00 बजे तक यह नियम लागू रहेगा । नियमों का पालन न करने पर आपदा कानून के अंतर्गत सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।