-
मुख्य सचिव एसएस संधू ने ग्रहण किया पदभार , सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना है प्राथमिकता
उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव एसएस संधू ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख सचिवों ओर सचिवों की बैठक ली । मीडिया से मुखातिब हुए मुख्य सचिव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की है जिससे राज्य में विकास की रफ्तार में तेजी आ सके। मुख्य सचिव ने कहा कि ये जरूरी है कि जो योजना बनी है उसका कार्य धरातल पर दिखे । उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जनप्रतिनिधि सरकार व नौकरशाहों का आपसी तालमेल बना रहना चाहिए , उन्होंने कहा की कोविड-19 की रफ्तार धीमी पड़ी है लेकिन उस पर भी सरकार का ध्यान रहेगा ।
-
जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रभारी मंत्री किए तैनात, सतपाल महाराज बने रुद्रप्रयाग और चमोली के प्रभारी मंत्री, हरक सिंह रावत बने टिहरी के प्रभारी मंत्री, बंशीधर भगत बने देहरादून के प्रभारी मंत्री, यशपाल आर्य ने नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री, बिशन सिंह चुफाल बने अल्मोड़ा जिले के प्रभारी मंत्री, सुबोध उनियाल बने पौड़ी जिला के प्रभारी मंत्री, अरविंद पांडे बने चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री , गणेश जोशी बने उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री, धन सिंह रावत बने हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री, रेखा आर्य बनी बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री , स्वामी यतीश्वरानंद बने उधम सिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री
-
पूर्व सीएम का तंज– 56 हैं सबकी आत्मा तृप्त करो !
मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के मुख्यमंत्री बदले जाने और जनता को इस से क्या लेना वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने लिखा है कि हिप हिप हुर्रे बंशीधर भगत जी आप ने मंत्री पद की शपथ लेते ही बयान ठोक डाला कि हम 10 मुख्यमंत्री बनाए 1 बनाए 2 बनाए यह हमारा मामला है जनता को इससे क्या लेना इससे किसी को कुछ नहीं लेना है , मैं तो यह कहता हूं कि 1, 2,10 ही क्या आप की संख्या 56 है एक एक बार…
-
हम एक , दो या दश मुख्यमंत्री बदलें क्या फर्क पड़ता है–कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत
अपने बड़बोले पन के लिए जाने जाने वाले बंशीधर भगत एक बार फिर अपने बयान से विवादों में आ गए हैं , इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कई ऐसे बयान दे चुके हैं जिससे पार्टी की किरकिरी हुई है अब मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि हम एक ,दो या दश मुख्यमंत्री बदलें इससे जनता को क्या फर्क पड़ता है , उन्होंने आगे कहा कि जनता को काम चाहिए और भाजपा सरकार बेहतर काम कर रही है अब प्रदेश में कितना काम हो रहा है यह तो बंशीधर भगत ही जानें , 2020 से अब तक कोरोना संक्रमण के चलते विकास…
-
ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव बने एस एस संधू
1988 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू को उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया है अभी तक मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे ओम प्रकाश की छुट्टी कर दी गई है मुख्यमंत्री बदलते ही शासन स्तर पर यह बड़ा फेरबदल है एनएचएआई के डायरेक्टर संधू को केंद्र से यहां भेजा गया है ।