-
अस्पताल से तीन कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार
उधमसिंह नगर की सितारगंज जेल में बंद तीन कैदियों को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था , जहां से बीती रात तीनों कैदी आनंद, गौरव और देवेंद्र बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। रुद्रपुर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि बीती रात बाथरूम जाने का बहाना बनाकर यह तीनों कैदी अंदर से कुंडी लगाकर बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए , इनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस की टीमें गठित कर दी गयी है , जल्दी तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
-
उत्तराखण्ड में अनलॉक-4 के नियम
उत्तराखंड सरकार ने अनलॉक 4 के तहत जारी गाइडलाइन में कुछ संशोधन किये है। जिसमे कई कैटेगरी बनाई गई है और इस कैटेगरी के मुताबिक ही प्रदेश में आने वाले लोगों को नियमों का पालन करना होगा । नए नियम इस तरह हैं ……. 1:- बाहर के पर्यटक उत्तराखंड आना चाहते हैं तो उन्हें उत्तराखंड में दो रातों के लिए होटल में रुकने का पंजीकरण कराना जरूरी होगा साथ ही उन्हें 96 घंटे के भीतर वाली कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। रिपोर्ट न होने पर राज्य की सीमा पर उनकी कोविड जांच की जाएगी, इसके लिए पर्यटक को जांच की फीस भी देनी होगी। यदि प्रदेश के…
-
केदार घाटी में मिले नर कंकाल
जून 2013 में केदारनाथ में आई भीषण आपदा के निशान आज भी केदार घाटी में दिखाई देते हैं , 7 साल बीत जाने के बाद भी केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों के नर कंकाल घाटी में मिल रहे हैं , पुलिस ने 16 सितम्बर से केदार घाटी में सर्च अभियान शुरू किया है ,सर्च टीम को रामबाड़ा से ऊपर की तरफ आज चार नर कंकाल मिले हैं इस प्रकार अब इन 4 को मिललार अब तक कुल 703 नर कंकाल मिल चुके है | स्वास्थ्य बिभाग की टीम इन नर कंकालों का डीएनए टैस्ट करेगी और उसके बाद इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा , रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर…
-
बदहाल व्यवस्था
उत्तराखण्ड की बदहाल और सड़ी हुई स्वास्थ्य ब्यवस्था का इससे बुरा उदाहरण और कुछ नही हो सकता जब पूर्व मंत्री वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष और कद्दावर कॉंग्रेसी नेता को इलाज के लिए हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक नाको चने चबाने पड़ जाये । निमोनिया की शिकायत पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची वरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता इंद्रा ह्रदयेश कोरोना जांच में पॉजिटिव पाई गई ,लेकिन उनकी सामान्य बीमारी ने अस्पताल की पोल खोल कर रख दी , आम जनता तो लगातार इस अस्पताल की बदहाली की शिकायत कर कर के परेशान हैं , आनन फानन में नेता प्रतिपक्ष को सरकारी हेलीकॉप्टर से देहरादून ले जाया गया लेकिन ये क्या सरकार…
-
इलाज के लिए इंद्रा देहरादून रवाना
हल्द्वानी- विधानसभा सत्र से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमित पाई गई हैं , शुक्रवार को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल होने का दावा करते हुए उनके पुत्र सुमित हृदयेश द्वारा नेता प्रतिपक्ष को देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाया गया , आज उन्हें बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भेजा गया है , इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वह अपने को ठीक महसूस कर रही हैं जल्द वह ठीक होकर वापस अपनी विधानसभा आएंगी ,प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद…