चम्पावत
चम्पावत की खबरें
-
रीठा साहिब हुआ गुंजायमान – जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल
पूरी दुनिया में मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध रीठा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले का गुरुवार को शबद-कीर्तन के साथ शुभांरभ हो गया है। पहले दिन जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उद्घोष से गुरुद्वारा परिसर गुंजायमान हो गया। देर शाम तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, करनाल, अमृतसर, नानकमत्ता, खटीमा, सितारगंज आदि स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पहले दिन दिवान हाल में अखंड पाठ की लड़ी के साथ अरदास की गई। दर्जनों श्रद्धालुओं ने अरदास में हिस्सा लिया। प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जा रहा है। जोड़ मेले में नानकमत्त्ता…
-
सीएम लोहाघाट पहुंचे, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनेठा के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरुवार को लोहाघाट पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक स्व.किशन चंद्र पुनेठा के फौर्ती स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने शोकाकुल परिवार को इस दुखः की घड़ी में ढाढस बधाते हुए स्व.श्री पुनेठा जी की आत्मा की चिर शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। स्व. पुनेठा दो बार पिथौरागढ़ से विधायक के साथ ही हिल्ट्रान के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) रहे। पहाड़ में जनसंघ के जमाने से भाजपा की जड़ मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा था। सीएम इस योगदान को देखते हुए उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक चम्पावत कैलाश…
-
उत्तराखंड मे पिछले 3 साल से बंद गांव का स्कूल प्रवासियों की वापसी के साथ फिर से खुला
उत्तराखंड मे पिछले 3 साल से बंद गांव का स्कूल प्रवासियों की वापसी के साथ फिर से खुला चंपावत जिले में प्रवासी ग्रामीणों की वापसी के बाद ग्रामीणों के अनुरोध पर स्कूल को फिर से खोला गया। चंपावत जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल, छात्रों की कमी के कारण तीन साल से बंद था, कोविड -19 महामारी के कारण अपने परिवारों के साथ घर लौटने वाले प्रवासीयों के अनुरोध पर शिक्षा विभाग द्वारा फिर से खोला जा रहा है। “तीन साल पहले छात्रों की कमी के कारण बंद हुआ स्कूल, ग्रामीणों के अनुरोध पर फिर से खोल दिया गया है। अभिभावकों द्वारा लगभग 16 छात्रों को यहाँ दाखिला भी दिलाया…