देहरादून
देहरादून की खबरें
-
मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का राजभवन कूच
देहरादून, जेएनएन। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से झारखंड घूसकांड मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीबीआइ जांच के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता व पदाधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन के लिए कूच किया। विरोध रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें और सरकार सीबीआइ जांच की अनुमति दे। ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, पुलिस ने हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रो दिया। जहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई।…
-
देहरादून- CM ने त्योहारी सीजन व स्कूल खोले जाने को लेकर जिला अधिकारियों को दिए ये निर्देश
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए बैठक लेकर त्योहारों के समय में लोगों को और भी सजग रहने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए अनुशासित तरीके से पैदल मार्च कर जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर से 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं स्कूलों में शुरू होंगी, ऐसे में स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों पर वॉल पेंटिंग करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीलॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी आदि अधिकारी मौजूद…
-
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है ,नैनीताल हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है , सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर हैरानी जताई है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट इस फैसले की समीक्षा करेगा , उसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी , तब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
-
हंसी की मदद को आगे आयी महिला एवं बाल विकास मंत्री
सोशल मीडिया में हंसी की खबर देखने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार पहुंचकर हंसी से मुलाकात की , हरिद्वार की सड़कों पर भीख मांग कर गुजारा कर रही है डबल एमए करने वाली हंसी , महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सरकार की ओर से हंसी को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया ।
-
महिलाओं को मुख्यमंत्री का तोहफा
मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द सिंह रावत ने नवरात्र के शुभ मौके पर राज्य की महिलाओं को दायित्व से नवाज कर तोहफा दिया है। राज्य महिला आयोग में तीन महिलाओं को दायित्व के साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायराबानों को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम) रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। सायराबानों ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ,आयोग में उपाध्यक्ष के तीन पद लम्बे समय से खाली चल रहे थे।