देहरादून
देहरादून की खबरें
-
त्रिवेंद्र कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई सचिवालय में आयोजित हुई इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए.. कैबिनेट में 21 प्रस्ताव आए,20 प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दी, 1 प्रस्ताव को अगली कैबिनेट के लिए रोका गया, 1:- 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट विद्युत नियामक आयोग की रिपोर्ट सदन पर रखी जाएगी कैबिनेट ने मंजूरी दी, 3:- शहरी विकास विभाग में 27 पदों की अनुमति कैबिनेट ने दी, 4:- 40 नए निकायों में ग्राम पंचायत , पालिकाओं में शामिल नए क्षेत्रों में 10 सालों तक हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा, 5:- इजी डूइंग…
-
शायरा बानो ने संभाला महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार
तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उनका महिला अपराधों खासकर मुस्लिम महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश आयोग के माध्यम से शोषित और पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने की रहेगी। वहीं, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून पूरे देश में मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में शायरा बानो के योगदान…
-
नरेश बंसल राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव में एकमात्र भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नाम वापसी की तिथि थी। निर्धारित समय गुजरने के बाद ठीक चार बजे विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग अफसर मुकेश सिंघल ने बंसल के निर्वाचन की घोषणा की। बंसल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व अरविंद पांडेय, राज्यमंत्री रेखा आर्य, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में निर्वाचन प्रमाणपत्र ग्रहण किया। राज्यसभा की यह सीट 25 नवंबर को रिक्त हो रही है। अभी…
-
माफिया तंत्र’ से छुटकारा पाने के लिए दृढ़ संकल्प: त्रिवेंद्र
देहरादून – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइंस में आयोजित एक परेड में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार माफिया तंत्र से छुटकारा पाने के लिए कृतसंकल्प है ‘जो राज्य में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है’। “यह ड्रग माफिया, खनन माफिया या वन माफिया हो, हम उन्हें राज्य में काम करने की अनुमति नहीं देंगे। रावत ने कहा कि हम सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। आयोजन के दौरान, उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और याद किया कि कैसे देश की स्वतंत्रता के बाद, उन्होंने यह सुनिश्चित…
-
त्रिवेंद्र का कांग्रेस पर पलटवार
देहरादून, हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब फ्रंटफुट पर उतर आए हाईकोर्ट के फैसले को लेकर उनकी जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठाने वालों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पद संभालने के दिन भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का वादा किया था। पिछले साढ़े तीन साल यही किया और पांच साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर भी इस पर कायम रहेंगे। वह कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को भी कठघरे में खड़ा करने से नहीं चूके। नैनीताल हाईकोर्ट के सीबीआइ जांच के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थगनादेश दे दिए जाने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री…