देहरादून
देहरादून की खबरें
-
उत्तराखंड : आज की कैबिनेट बैठक में क्या क्या हुआ
कैबिनेट के सामने 18 प्रस्ताव आये , 17 प्रस्ताव पर मंजूरी मिली, 1 प्रस्ताव पर कमेटी बनाई गई, हिमालय गढ़वाल विश्वविद्यालय 2016 संशोधन प्रस्ताव पर लगी मुहर अटल बिहारी वाजपेई हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय किया गया नाम, आबकारी विभाग में मदिरा की बिक्री के लिए ट्रेक एंड ट्रेस प्रणाली होगी शुरू, उद्योग विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन, उत्तराखंड पुलिस आर मोहरीर संशोधन नियमावली संशोधन 2020 में संशोधन, उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा चयन नियमावली में संशोधन, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए एक साल तक सभी की सैलरी से एक एक दिन का वेतन काटा जाएगा। सीएम, मंत्री, विधायक, आईएएस, आईपीएस और आईऑफएस अधिकारियों को छोड़, बाकी कर्मचारियों की अब कटौती नहीं…
-
आधुनिक तकनीक व सुविधाओं युक्त होगा भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ रिंग रोड पर बनने वाले भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से तैयार होने जा रहे कार्यालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से वर्चुअल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त होगा। इसका भूमि पूजन व शिलान्यास 17 अक्टूबर को 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। नई…
-
कोरोना के चलते स्कूली पाठ्यक्रम में कटौती
देहरादून- कोरोनावायरस का असर स्कूलों के बंद होने के बाद बच्चों की शिक्षा पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ा है। क्योंकि मार्च के बाद से अब तक स्कूल नहीं खुल पाए हैं लिहाजा शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के सिलेबस का लोड ज्यादा ना हो इस वजह से स्कूली पाठ्यक्रम में 30 फ़ीसदी की कटौती की गई है शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने स्कूली पाठ्यक्रम में 30 फ़ीसदी कटौती का शासनादेश जारी करते हुए निर्देश में कहा है कि विद्यालय शिक्षा विभाग के तहत चलने वाले सरकारी अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा। इसके अलावा…
-
यूकेडी ने स्वास्थ्य विभाग में हुई एएनएम भर्ती पर उठाए सवाल
उक्रांंद ने स्वास्थ्य विभाग में हुई एएनएम भर्ती पर फिर सवाल उठाए हैं। दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि एएनएम भर्ती में 114 अभ्यíथयों के दस्तावेज गायब मिले थे जिसके बाद विभागीय और विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए थे। लेकिन जांच रिपोर्ट दबा दी गई। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य सचिव ने नवंबर 2018 में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन तत्कालीन स्वास्थ्य महानिदेशक ने विभागीय जांच और सतर्कता अधिष्ठान द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की…
-
उत्तराखंड- विकास कार्यो के लिए पंचायतों को करोड़ों का बजट जारी
देहरादून- उत्तराखंड सरकार ने आज राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि को डिजिटल माध्यम से प्रदेश के 7791 ग्राम पंचायतों 95 क्षेत्र पंचायतों एवं 13 जिला पंचायतों को एक साथ 62. 21 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को साकार करते हुए पंचायती राज विभाग द्वारा दृष्टि पंचायतों के केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त से प्राप्त सभी अनुदान पी एफ एम एस के माध्यम से एक साथ डिजिटल हस्तांतरित किए जा रहे हैं जिससे कि पंचायतों को धनराशि मिलने के बाद विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी इससे सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा।