नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
उत्तराखंड के इस शहर के बाजार में वाहनों के लिए जीरो जोन, जानिए शहर का डायवर्जन प्लान
कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में दीपावली के लिए यातायात पुलिस ने छोटे वाहनों एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए शहर का डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह डायवर्जन प्लान आज से 14 नवम्बर तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चन्द्रा ने बताया समस्त बड़े वाहन व समस्त रोडवेज, निजी, सिडकुल की बसें यथावत रूट प्लान के अनुसार ही आवागमन करेंगी। इसके अलावा मंगलवार से मुख्य बाजार में छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अगर रूट प्लान का उल्लंघन करते कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन सिन्धी चौराहे, सिटी चौराहे, कालाढूंगी चौराहे,…
-
जिलाधिकारी ने खनन समिति की ली बैठक , जानिए क्या क्या लिए निर्णय
हल्द्वानी श्री सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि अब वाहन परिवर्तन, वाहन स्वामित्व परिवर्तन व वाहनांे का गेट परिवर्तन के साथ ही खनन नदियों मे निर्धारित सीमा मे वाहन पंजीकरण का निर्णय वन विभाग द्वारा ही आवश्यकता अनुसार लिया जायेगा। इसमे खनन समिति का कोई हस्तक्षेप एवं किसी तरह का प्रतिबंध नही होगा, ताकि खनन व्यवसाय से जुडे व्यवसायियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। शासन द्वारा वन निगम को खनन की यूजर एजेन्सी है उनके निर्णय को सुदृढ करने व जनहित मे यह निर्णय समिति द्वारा लिया गया इसके साथ ही खनन व्यवस्थाओ की मानिटरिंग वन निगम…
-
डा. महिमा जोशी का निधन, शिक्षण जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्व विद्यालय के डीएसबी वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी की धर्मपत्नी डा. महिमा जोशी का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह एमबीपीजी हल्द्वानी में भूगोल की प्रोफेसर थीं। डा. महिमा जोशी के असामयिक निधन की सूचना पर शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई। हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर दिन पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। डा. जोशी के निधन पर कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी…
-
नैनीताल में 21 वां राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया
नैनीताल जनपद मुख्यालय मंे 21 वां राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम शैलेहाॅल नैनीताल क्लब में आयोजित हुआ। कार्यक्रम मंे उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों को शहरी विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री मदन कौशिक द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही चिकित्सा विभाग के कोरोना वार्यरस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकसित होता उत्तराखण्ड बातें कम काम ज्यादा नामक विकास पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया। सर्वप्रथम प्रातः 9ः30 बजे जनपद प्रभारी श्री कौशिक, आयुक्त श्री अरविन्द सिह हृयांकी, आईजी श्री अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मीणा, गणमान्यों द्वारा…
-
नैनीताल : झील में ड्रोन कैमरे से प्री वेडिंग शूट, फोटोग्राफर पहुंच गए कोतवाली
नैनीताल में बिना अनुमति के प्री वैडिंग के लिए ड्रोन उड़ाना फोटोग्राफर को भारी पड़ गया झील में उड़ाते हुए एक ड्रोन कैमरा समेत दो लोगों को कोतवाली ले जाया गया और पुलिस एक्ट में चालान किया गया । नैनीताल इन दिनों पर्यटन के साथ प्री-वैडिंग शूट के लिए भी खासा पसंद किया जा रहा है । यहां शादी से पहले कई जोड़े अपना फ़ोटो शूट कराने आते हैं । ये जोड़े कैमरा धारकों के साथ खूबसूरत जगह अपना वीडियो और फ़ोटो खिंचवाते हैं । लेकिन आज एक जोड़े का प्री-वैडिंग शूट करने कैमरा टीम ड्रोन लेकर पहुंच गई । जैसे ही ड्रोन को झील के ऊपर उड़ाया गया तो…