नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
ख़बर आपके लिए–मतदाता सूची में ऐसे होगा संशोधन
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल ने बताया है कि यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहते है तो अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास आवेदन कर सकते है। निर्वाचन आयोग ने लोगो से 15 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियां देने को कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 16 नवम्बर को प्रारंभिक सूची जारी कर दावे-आपत्तियां मांगी है। श्री बंसल ने बताया सभी बीएलओ को मतदान सूची मुहैया कराई गई है। लोगो इस सूची को देखकर, अपना नाम जोड़ने, हटाने या फिर नाम, पत्ते समेत बाकी विवरण में सुधार के लिए आवेदन कर सकते है। इन आवेदनों पर निर्णय के बाद अतिंम सूची का प्रकाशन 15…
-
प्रकृति का दोहन बनेगा विनाश का कारण –जल पुरुष राजेन्द्र सिंह
हल्द्वानी पहुंचे मैग्सेसे अवार्ड विजेता जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने चिंता जताई है कि अभी साफ सुथरा पर्यावरण पाना विश्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि भारत का प्रकृति से गहरा नाता रहा है… इस समय के हालात यह है कि भारत का प्रकृति से जो गहरा नाता था वह टूटता जा रहा है, क्योंकि पानी को लेकर जिस तरह की दिक्कतें सामने आ रही है उससे यह महसूस हो रहा है कि हम तीसरे विश्वयुद्ध के बिल्कुल सामने खड़े हैं और वह विश्व युद्ध और किसी वजह से नहीं बल्कि पानी और पर्यावरण के लिहाज से होगा। क्योंकि हम अभी 21 वी शताब्दी में हैं और हमने विस्थापन…
-
नैनीताल जिले में खुलेंगे कोचिग संस्थान – जानिए कब व क्या होंगी शर्ते
हल्द्वानी – शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले के सभी कोचिग संस्थान 21 नवम्बर से खोले जायेंगे। जिसकी स्वीकृति जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने दिशा निर्देशो के साथ प्रदान कर दी है। जानकारी देते हुये श्री बंसल ने बताया कि लाकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण को रोकने के उददेश्य से जिलेभर के कोचिंग सेन्टर बन्द थे अब यह कोचिंग सेन्टर 21 नवम्बर से विधिवत अपना कार्य प्रारभ्भ कर सकेंगे। श्री बंसल ने कहा सभी कोचिंग सेन्टरों में कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिये हैै। उन्होने कहा कोचिंग सेंटरों में मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग और दो गज की दूरी आदि नियमों का सख्ती से पालन करना…
-
नैनीताल – डीएम ने त्योहारों के शान्तिपूर्व तरीके से सम्पन्न कराने हेतु मजिस्टेटों की तैनाती की
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा त्योहारों के मद्देनजर शान्तिपूर्व तरीके से सम्पन्न कराने हेतु मजिस्टेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने नैनीताल, भवाली तथा भीमताल के लिए उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, हल्द्वानी नगर/ग्रामीण क्षेत्र तथा लालकुआं के लिए उपजिलाधिकारी विवेक राय, कालाढूगी के लिए उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, रामनगर के लिए उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, कोश्यांकुटौली के लिए उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन तथा काठगोदाम के लिए तहसीलदार हल्द्वानी, धारी/खनस्यू के लिए तहसीलदार खनस्यू तथा बेतालघाट के लिए तहसीलदार बेतालघाट की तैनाती की है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने निर्देश दिये कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों मे भ्रमण कर स्थिति का मूल्यांकन करते हुये पुलिस अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर नियमानुसार उचित कार्यवाही करेेंगे।…
-
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अच्छी पहल
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की प्रेरणा से राजकीय संपेक्षण गृह में वर्तमान मे मौजूद चार बच्चे दीपावली पर्व के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियां (कैंडल) बना रहे है। इस प्रकार दीपावली के इस पर्व पर विकास के दीये से रोशन होती जिन्दगी के जरिये गरीब बच्चों को जहां मोम के दीये बनाने की महारत हासिल हुई वही उनमे आत्मविश्वास भी बढा है। बच्चों के इस हुनर का अवलोकन उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा द्वारा किया गया तथा मौके पर श्री मिश्रा ने लगभग पांच सौ रूपये की रंगबिरंगी कैंडल भी खरीदी तथा बच्चों के दीपावली के अवसर पर फल आदि भी दिये। वही महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र मे वर्तमान मे 12 परित्यक्ता,…