खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

नैनीताल

नैनीताल की खबरें

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    उत्तराखण्ड की संस्कृति को बढ़ावा देगा कल्याणी एथनिक्स

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फ़ॉर वोकल आवाहन को बढ़ावा देने के लिए कल्याणी स्वयं सहायता समूह ने स्थानीय उत्पाद और उत्तराखण्ड की संस्कृति को और आगे बढ़ाने के लिए हल्द्वानी के कमलुआगांजा रोड पर अपना एक शोरूम कल्याणी एथनिक्स नाम से खोला है , जहां पर उत्तराखंड की संस्कृति , ऐपण, ट्रेडिशनल ड्रेस , रंगवाली पिछोडे , रंगवाली स्ट्रोल्स, रंगवाली पर्स , तथा हैंड मेड सजावटी सामान डिस्प्ले किया गया है , इसके अलावा कल्याणी स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं द्वारा बनाए गए स्थानीय खाद्य उत्पाद , दीपावली से सम्बंधित सामान भी लोगों को अब कल्याणी एथिनिक्स में मिल सकेगा , कल्याणी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष तनुजा…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से होगी आजीविका बेहतर

    भीमताल/भवाली (नैनीताल)। केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र सिन्हा ने शनिवार को भीमताल विकास भवन में गीतांजलि स्वयं सहायता समूह के हिलांस कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की ओर से बनाए गए व्यंजनों की जानकारी ली। स्वदेशी उत्पादों की स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने से आजीविका को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने एलईडी झालर, हस्तनिर्मित ऐपण, आंवला और आचार, मुरब्बा आदि पहाड़ी उत्पादों को देखा। इसके साथ उन्होंने भवाली स्थित शिप्रा नदी का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने शिप्रा के संरक्षण के लिए पौधारोपण, चैकडैम, तालाब सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ…

  • नैनीताल

    पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार बर्दास्त नही –इंद्रा ह्रदयेश

    देहरादून में पत्रकार साथी के साथ कांग्रेस नेता द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले जिलाध्यक्ष नैनीताल सर्वेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में पत्रकारों का एक दल  नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश से हल्द्वानी उनके आवास पर मिला और ज्ञापन देते हुए पार्टी फोरम में उक्त कॉंग्रेस नेता पर कड़ी कार्यवाही कि मांग की,  नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश ने कहा कि किसी भी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा पत्रकारो के प्रति इस तरह का व्यवहार सही नही है, जिसकी वह कड़ी निंदा करती है, साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से बात कर इस मामले पर कार्यवाही करने की बात कही, उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा राजनैतिक दलों के…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रिंगौड़ा जोन का नाम बदला, अब इस नाम से होगी बुकिंग

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने रिंगौड़ा पर्यटन जोन का नाम बदलकर गर्जिया जोन कर दिया है। इस नए जोन का प्रवेश द्वार भी गर्जिया से कर दिया गया है। नए जोन के लिए ऑनलाइन बुकिंग पहली नवंबर से शुरू हो जाएगी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के दबाव को कम करने के लिए सीटीआर प्रशासन ने रिंगौड़ा पर्यटन जोन विकसित किया। इसे सीटीआर के बफर जोन में बनाया गया है। एनटीसीए और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से इस नए जोन की अनुमति मिलने के बाद सीटीआर प्रशासन अब 15 नवंबर से इस जोन को शुरू कर रहा है। पहले इस जोन का नाम रिंगौड़ा रखा गया था और जोन का…

  • नैनीताल

    डॉ नेहा को बेस्ट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट का अवार्ड

    डॉक्टर नेहा शर्मा को इंडियन साइक्रोमेट्रिक एंड एजुकेशनल रिसर्च एवं इंडियन साइक्रोमेट्रिक एंड एजुकेशनल रिसर्च एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया है , उन्हें बेस्ट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट का अवार्ड दिया गया है ,यह सम्मान उत्तराखंड में मानसिक रोगियों की चिकित्सा व शोध कार्यों के लिए दिया है , यह अवार्ड हर साल आगरा में आयोजित किया जाता है , कोविड 19 की वजह से इस बार यह सम्मान ऑनलाइन आयोजित किया गया ।

error: Content is protected !!