नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
स्कूल के छात्रों का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता संदेश
हल्द्वानी के प्रतिश्ठित टैगोर पब्लिक स्कूल पांडेय नेवार के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का संदेश दिया गया। स्कूल के छात्र और छात्राओं ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए हल्द्वानी के पीलीकोठी प्लाजियो इको टाउन क्षेत्र में पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया। यह नुक्कड़ नाटक इको क्लब गतिविधि के अंतर्गत करवाया गया। इस मौके पर स्कूल के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा, इको क्लब के सदस्य व अध्यापिकाएं पूजा अधिकारी और पूनम जोशी, अन्य सभी अध्यापक तथा अध्यापिकाएं, स्कूल के सभी सहयोगी व सदस्य मौजूद रहे।
-
टैगोर पब्लिक स्कूल की अनूठी पहल
जन-जन तक टैगोरियन्स का संदेश:- शहर के जाने-माने स्कूल पांडे नेवार, हल्द्वानी में आज कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों ने इको क्लब के अंतर्गत “वृक्षक” अभियान में हिस्सा लिया। वही दूसरी तरफ कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों द्वारा घर- घर जाकर समाज में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें बच्चों ने बैनर लेकर रैली निकाली।आस- पास के सभी लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताए, ढिलाई व लापरवाही न करने का निवेदन किया और साथ ही जीवन सुरक्षा कवच सैनिटाइजर और मास्क भी बांटे। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत स्कूल के मैदान में वृक्षारोपण किया गया। ” वृक्षक ”…
-
ब्रेकिंग–नैनीताल आने से पहले कर लें यह काम वर्ना हो सकती है फजीहत
नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए कोविड-19 का पालन करना अनिवार्य होगा , यदि आप नैनीताल घूमने आ रहे हैं तो आपको देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ साथ 72 घंटे पूर्व की कोविड नगेटिव रिपोर्ट तथा होटल बुकिंग के दस्तावेज दिखाने होंगे तभी आपको नैनीताल शहर में प्रवेश मिल सकेगा , यह आदेश नैनीताल जिले के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जारी किया है , 9 जुलाई से 12 जुलाई प्रातः 8:00 बजे तक यह नियम लागू रहेगा । नियमों का पालन न करने पर आपदा कानून के अंतर्गत सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
-
हल्द्वानी- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सांप मिलने से मचा हड़कंप
हल्द्वानी- सीएम के कार्यक्रम में सांप मिलने से मचा हड़कंप सर्किट हाउस परिसर में कार्यक्रम स्थल के बाहर मिला सांप आनन-फानन में वन विभाग ने स्नेक कैचर को बुलाया स्नेक कैचर ने सर्किट हाउस परिसर से सांप को पकड़ा सीएम के लोकार्पण कार्यक्रम के पास ही निकला था सांप।
-
उत्तराखंड के लिये अपूर्णीय क्षति एवं एक युग का अंत – खजान पांडे
उत्तराखंड की राजनीति की पुरोधा कुशल प्रशासक संसदीय कार्यों की मर्मज्ञ डॉ इंदिरा ह्रदयेश जी के निधन का स्तब्ध करने वाला समाचार, उत्तराखंड के लिये अपूर्णीय क्षति एवं एक युग का अंत है,क्षेत्र के विकास के लिये सतत प्रयत्नशील रहने वाली इस महान नेता को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति व परिवार के लिए इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ।