नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
रानीबाग में Electric शवदाह गृह का निर्माण कार्य आरंभ
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की घोषणा के अनुरूप रानीबाग मे आधुनिकतम शहदाह का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा। शनिवार की सांय 291.18 लाख की लागत से चित्रशिला घाट रानीबाग मे बनने वाले विद्युत शवदाह गृह का वैदिक मंत्रो के बीच विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बेला तोलिया तथा मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने सम्बोधन मे विधायक श्री भगत ने कहा कि जनकल्याण की इस बहुउददेशीय परियोजना से शहर की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होने कहा कि चित्रशिला घाट पर गार्गी (गौला नदी) पर खुले मे शवदाह करने से नदी का पानी प्रदूषित हो…
-
नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता – 38 लाख के मोबाइल बरामद
हल्द्वानी पुलिस ने खोये/चोरी हुये मोबाइल की रिकवरी करने में एक बड़ी सफलता पाई है ,अक्टूबर 2020 से फरवरी 2021 माह तक चोरी या खोए हुए मोबाइल में से 304 मोबाइल को पुलिस ने रिकवर किया है, यह मोबाइल उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल राज्यों से मोबाइल रिकवरी सेल ने बरामद किए हैं…. अलग-अलग कंपनियों के इन मोबाइलों की कीमत 38 लाख 28 हज़ार रुपये है। एसएसपी ने पुलिस की इस सफलता पर खुशी जताई और कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है कि आम जनता की कोई चोरी हुए मोबाइल में को उन तक वापस किया जा रहा है।
-
हल्द्वानी – 50 लाख की फिरौती मामला ,आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने महिला ज्वेलर्स से 50 लाख फिरौती मांगने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है एक आरोपी राहुल राठौर सितारगंज जेल में बंद है और जेल के अंदर से ही उसने फोन कॉल कर महिला ज्वैलर्स से फिरौती की मांग की थी महिला ज्वेलर्स का नंबर आरोपियों के हाथ अखबार के जरिए मिला था महिला ज्वेलर्स ने अखबार में वार्षिक श्राद्ध का इश्तेहार दिया था , वहां से नंबर लेकर महिला ज्वेलर्स से फिरौती की मांग की गई जेल तक मोबाइल और सिम पहुंचाने का काम दो युवतियों ने किया था उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि…
-
उत्तराखंड में बदला मौसम, कुमाऊं में मौसम का पहला हिमपात
कुमाऊं में बदले मौसम से नैनीताल, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर और मुनस्यारी में हिमपात हुआ है। ऐसे में अब पर्यटकों की भी इन पर्यटन स्थलों पर तादाद बढ़ने की संभावना है। जो पर्यटक पहले से यहां मौजूद हैं वो मौसम का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। नैनीताल, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर और मुनस्यारी में यह सीजन का पहला हिमपात है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों के चेहरे में भी रौनक दिख रही है हैं। नैनीताल के ऊँची चोटियों, किलबरी, पंगूट आदि स्थानों पर हिमपात हुआ है अल्मोड़ा के बिनसर टाप, जागेश्वरधाम, शौकियाथल व आसपास के इलाकों में बीती देर रात बर्फबारी हुई। शुक्रवार को बर्फबारी का लुत्फ उठाने सैलानियों का हिमपात वाले क्षेत्रों में पहुंचना…
-
जिलाधिकारी की अच्छी पहल -नैनीताल सेवा समिति के सामुदायिक भवन के पुनःनिर्माण के लिए सोलह लाख की धनराशि जिला योजना से की जारी
माॅ नयना देवी मन्दिर के निकट नैनीताल सेवा समिति के सामुदायिक भवन के पुनःनिर्माण के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा सोलह लाख की धनराशि जिला योजना से जारी की है। यह धनराशि सामुदायिक भवन के पुनःनिर्माण के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दी गयी है। इस निर्माण की कार्यदायी संस्था जिला पंचायत नैनीताल को नामित किया गया है। गौरतलब है कि शंकर दत्त जोशी अध्यक्ष श्री सेवा समिति मल्लीताल ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में उल्लेखित किया है कि नैनीताल में सेवा समिति के सामुदायिक भवन के पुनःनिर्माण हेतु धनराशि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल शहर में नयना देवी मन्दिर के बराबर में स्थित सेवा समिति…