खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

नैनीताल

नैनीताल की खबरें

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी का क्रमिक भूख हड़ताल

    आईएमए के सचिव डॉ. गौरव सिंघल ने बताया कि सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेगा। यह आंदोलन आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के विरोध में किया जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन   सोमवार से 14 फरवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल करेगा। बताया कि हल्द्वानी में दिन तय होने पर हड़ताल की जाएगी। तय दिन पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक डाक्टर अनशन करेंगे। डॉ. गौरव सिंघल ने कहा कि आयुष और मॉडर्न मेडिकल से गंभीर मरीज पर होने वाले रिएक्शन पर बिना रिसर्च किए सरकार ने सर्जरी की अनुमति दे दी। यदि एलोपैथिक सर्जरी में मरीज को…

  • नैनीताल

    करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत, खेत में मिला शव

    रामनगर के गौजानी में बिजली के करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत हुई है। कॉर्बेट की बिजरानी सीमा से करीब 50 मीटर दूर हाथी का शव मिला खेत में लगे बिजली के तार को सूंड से खींचने से लगे करंट से हाथी की मौत हुई है। किसान ने   खेत में बिजली का बल्ब लगाया था। यह हाथी वही है, जिसे शनिवार को देर शाम वनकर्मी और स्थानीय चोरपानी से जंगल को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। बगीचे के माली नंदकिशोर ने इसकी सूचना दी है। बगीचे के बुजुर्ग मालिक रामनगर में रहते हैं और उन्होंने देखभाल के लिए माली को रखा हुआ है। सुबह उसने खेत में पड़े…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    पद्मश्री मठपाल, बोले- मुख्यमंत्री ने चुनावी लाभ के लिए बदला कॉलेज का नाम

    पद्मश्री डाक्टर यशोधर मठपाल सल्ट के मनीला महाविद्यालय का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर रखने की मुख्यमंत्री की घोषणा से  नाराज हैं। संग्रहालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पद्मश्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि स्व.जीना के जन्म से लगभग चार दशक पूर्व सन 1926 में मनीला में एक मिडिल स्कूल की स्थापना प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिदत्त मठपाल ने की थी। जिसे बाद में उन्होंने उसे राजकीय महाविद्यालय में परिवर्तित कर दिया था। उन्होंने तब के संस्मरण सुनते हुए के किस्सा भी बताया कि स्व. गोविंद बल्लभ पंत, हरिदत्त को अपना छोटा भाई जैसा मानते थे।  मिडिल स्कूल की स्थापना पर उपहास में…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल,  राष्ट्रीय

    इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, कुंभ के मद्देनजर चौकसी

    नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड के चार जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह भी संदेह है की  घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सीमावर्ती प्रदेशों की ओर आ सकते हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखंड सरकार और पुलिस महकमा भी अलर्ट  में है । केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के के बाद प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर चौकसी और कड़ी करने के निर्देश दिए है।…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    हिमाद्रि पहाड़ी स्टोर के माध्यम से हल्द्वानी में आरम्भ हुआ जैविक उत्पादों का  विपणन केंद्र

    कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी अब आप अपनी पसंद के पहाड़ी जैविक उत्पाद खरीद सकते हैं , हल्द्वानी नैनीताल रोड पर स्थित प्रसिद्ध कालू सैयद चौराहे के पास हिमाद्रि पहाड़ी स्टोर की शुरुआत की गई है , इस स्टोर में आपके लिए उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध है ,जिनमें सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी की राजमा ,चम्पावत क्षेत्र की गहत की दाल समेत बिभिन्न प्रकार की बड़ियां , जम्बू गन्द्रायनी ,काला जीरा ,सिलबट्टे में पिसे हुए अनेक स्वादों में नमक , मडुवे और पहाड़ी मक्के का आटा व अन्य हर्बल जड़ी बूटियां रखी गयी हैं ,यह सभी उत्पाद प्राकृतिक व पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं ।  …

error: Content is protected !!