खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

नैनीताल

नैनीताल की खबरें

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    बंशीधर भगत की पहल पर कोटाबाग में बहुउददेशीय शिविर एवं जनता दरबार का आयोजन

    कालाढूगी – क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत की विशेष पहल पर विधान सभा कालाढूगी की जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा आगामी 3 फरवरी बुधवार को कोटाबाग में बहुउददेशीय शिविर एवं जनता दरबार का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी श्री सुरेन्द्र सिह जंगपांगी ने बताया कि 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे से राजकीय इन्टर कालेज कोटाबाग के पं्रागण मे बहुउददेशीय शिविर एवं जनता दरबार आयोजित किया गया है। इस शिविर मे जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जनसमस्यायें सुनेंगे तथा समस्याओं एवं शिकायतों का शिविर मे ही निस्तारण किया जायेगा। इस शिविर मेे जिले भर के सभी अधिकारी मौजूद…

  • नैनीताल

    राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में धूम धाम से मनाया

    नैनीताल 26 जनवरी 2021 – राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस जिले भर में पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। मन्दिरों, मस्जिदों,गुरूद्वारों एवं गिरजाघरों में देश में अमन चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआएं की गयी। भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे तथा महात्मा गाॅधी अमर रहे के उद्घोष के साथ प्रभात फेरियों का आयोजन भी किया गया। पर्यटन नगरी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी इमारतों एवं स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में संविधान की शपथ भी लोगों द्वारा ली गयी। फ्लैट्स मैदान में परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य, कमिश्नरी में आयुक्त कुमाऊॅ श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    स्थानीय विरोध के चलते गौलापार क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले 2 हजार 224 आवासीय योजना स्थगित

    गौलापार क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले 2 हजार 224 आवासीय योजना को स्थगित कर दिया गया है। पदमपुर रैकुनी, चोरगलियां के स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। गौलापार क्षेत्र के पदमपुर रैकुनी और चोरगलियां में नगर निगम की ओर से आवास विहीन लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य शुरू होना था। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसे देखते हुए आवास एवं विकास परिषद ने इस योजना का काम आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। इसमें गौलापार के पदमपुर रैकुनी गांव में 1320 और चोरगलिया के हरिसिंहपुर गांव में…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    एसपी यातायात राजीव मोहन का कोरोना से निधन

    हल्द्वानी-   नैनीताल जिले में एसपी यातायात के पद पर तैनात राजीव मोहन का दिल्ली में निधन हो गया वह पिछले कुछ दिनों से  दिल्ली के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे थे कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद  सुशीला तिवारी अस्पताल  में उनका इलाज चल रहा था   पिछले सप्ताह सुशीला तिवारी अस्पताल से उन्हें दिल्ली अस्पताल में रेफर किया गया था जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आज उनके दुखद निधन की खबर आई है जैसे ही यह खबर परिजनों और पुलिस महकमे को लगी तो वो की लहर दौड़ पड़ी गौरतलब है कि राजीव मोहन लाल कुआं के पुलिस क्षेत्राधिकारी रहने के साथ-साथ वर्तमान एसपी नैनीताल…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही रहेगी प्राथमिकता–एसएसपी नैनीताल

    नैनीताल जिले की नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने आज हल्द्वानी में पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात की और मीडिया से मुखातिब भी हुई, उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में उनकी प्राथमिकता ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाना है.. उनके मुताबिक पिछले कुछ समय से नशे का कारोबार जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके पीछे लगातार पुलिस को काम करना पड़ेगा, इसके अलावा हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद ही जरूरी है जिसके लिए अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पर विचार किया जाएगा, बढ़ते साइबर क्राइम पर नव नियुक्त एसएसपी ने कहा की आम जनता को…

error: Content is protected !!