नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
आयुष्य वाहन द्वारा नैनीताल जनपद मे फ्रंट लाइन वर्कस,कोविड मरीजों व पोस्ट कोविड लोगों को मुफ्त परामर्श
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनपद में जनजागरूकता एवं फं्रट लाइन वर्कस व कोविड मरीजों एवं पोस्ट कोविड मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं आयुष किट वितरित हेतु संचालित वाहन को शहरी विकास एवं जनपद कोविड प्रभारी मंत्री श्री बंशीधर भगत ने अपने आवास से शनिवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। आयुष्य वाहन द्वारा सम्पूर्ण जनपद मे फ्रंट लाइन वर्कस,कोविड मरीजों व पोस्ट कोविड लोगों को मुफ्त परामर्श व आयुष, होम्योपैथिक किट वितरित करते हुए संक्रमण बचाव हेतु जागरूक किया जायेगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 एमएस गुंज्याल ने बताया कि आयुष रथ के माध्यम से पोस्ट कोविड मरीजो के साथ होम आइसोलेशन मरीजो को निशुल्क…
-
जंगलों में लगी आग बेकाबू , वन बिभाग के पास नही है स्टाफ
जंगलों में लग रही आग से उत्तराखंड बेहाल हो गया है, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी चमोली में जंगल धू धू कर जल रहे हैं, बेशुमार वन संपदा ख़ाक हो रही है, संसाधनों व स्टाफ की कमी से जूझ रहा विभाग पुलिस व ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा है मगर वन कर्मियों की कमी के कारण विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।वन संरक्षक जीवन चन्द्र जोशी के मुताबिक पश्चिमी वन वृत्त के 5 वन प्रभागों में 47 वनाग्नि की घटनाएं अभी तक सामने आई हैं, वेस्टर्न सर्कल में रामनगर, हल्द्वानी तराई पूर्वी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग आता है इन डिवीजन…
-
जिलाधिकारी धीराज गर्व्याल ने दी जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं
र उल्लास एवं रंगों के त्यौहार के मौके पर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों को शुभकामनायें दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा है कि रंगो का त्यौहार हमें आपसी भाई चारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें हिरणाकश्यप की दुष्ट मानसिकता को त्यागते हुये भक्त प्रहलाद के संमार्ग एवं मानवता वाद को अपनाकर देश व समाज की सेवा में आगे आना चाहिये। उन्होंने कहा कि रंगो के इस त्यौहार में अनावश्यक तौर पर किसी के साथ जोर जबरदस्ती ना करें। पेंट एवं रसायनिक रंगों के प्रयोग से बचें। साथ ही घरों में प्राथमिक चिकित्सा के सभी इंतजाम बनाकर…
-
हल्द्वानी वन अनुसन्धान केंद्र में खिला ट्यूलिप ,जलवायु परिवर्तन का दिखा असर
उत्तराखंड कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्यूलिप के लिए वातावरण अनुकूल है, मगर ट्यूलिप को उगाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं हुए हैं। इसे देखते हुए वन अनुसंधान केंद्र हलद्वानी ने ट्यूलिप को राज्य में उगाने का प्रयोग किया है और इस प्रयोग के सफल नतीजे भी सामने आए हैं। लेकिन इस बार पिछले सालों की अपेक्षा इस बार ट्यूलिप कम औऱ लम्बे समय बाद खिला है, जिसका कारण जलवायु परिवर्तन समझा जा रहा है। ट्यूलिप के रंग बिरेंगे फूलों की ये तस्वीरें हलद्वानी वन अनुसंधान केंद्र की हैं…हल्द्वानी में पिछले 2 सालों में ट्यूलिप अपने सही समय पर खिला लेकिन इस बार ट्यूलिप अभी अंकुरित भी सही…
-
पर्यटक नगरी को नए जिलाधिकारी से खासी उम्मीदें
पौड़ी में स्थानीय पर्यटन को नए कलेवर में पेश कर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से नैनीताल के पर्यटन कारोबारियों को खासी उम्मीदें हैं। पर्यटन और साहसिक क्रियाकलापों में विशेष रुचि रखने वाले धीराज से अब नैनीताल को भी उम्मीदें हैं। स्थानीय लोगो को आशा है की जिलाधिकारी के रूप में धीराज नैनीताल जिले को यहाँ की सामान्य समस्याओ ( शिक्षा स्वास्थ , पर्यटन, झीलों के सौंदर्यीकरण, बलियानाले का स्थायी समाधान समेत तमाम समस्याओं से निजात दिलाएंगे। 2009 के आईएएस कैडर गर्ब्याल 1999 बैच के पीसीएस रहे है मूल रूप से सीमांत क्षेत्र गर्बयांग के निवासी धीराज की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। बाद…