नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
उत्तराखंड: अख्तर अब रामनगर में बसाएंगे हाथी गांव
बिहार में (50 एकड़ जमीन हाथियों के नाम करने वाले अख्तर इमाम अब उत्तराखंड के रामनगर में हाथी गांव बसाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नैनीताल रामनगर के सांवल्दे में 26 बीघा जमीन लीज पर ली है। बिहार की राजधानी पटना के दानापुर जानीपुर के गांव मीरग्यासचक के रहने वाले सैय्यद आलम के पुत्र अख्तर इमाम हाथियों के संरक्षण में जुटे हैं। बिहार में उन्होंने इसके लिए खूब काम किया। एरावत संस्था बनाई और अपनी 50 एकड़ जमीन संस्था के नाम कर दी। इस संस्था से कई महावत जुड़े हैं। 2018 में वह रामनगर आ गए। यहां सांवल्दे गांव में 26 बीघा जमीन लीज पर ली और…
-
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी बैठे SPCITY कार्यालय के बाहर धरने पर
हल्द्वानी- सोमवार को कांग्रेस द्वारा केंद्र द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के खिलाफ विशाल किसान रैली निकाली गई जिस पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में एसपी सिटी ऑफिस के बाहर धरना दिया। किसानों की निकाली गई ट्रैक्टर रैली में मुकदमे लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा के दबाव में पुलिस पर काम करने का आरोप लगाया।कांग्रेस ने कहा कि पुलिस भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता बिना अनुमति के कई बड़े कार्यक्रम कर रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं कर रहा…
-
मुकदमे के बाद गुस्से में कॉंग्रेसी
केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि विधेयक विल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसान विरोधी रैली निकाले जाने के मामले पर पुलिस ने 100 से ज्यादा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है, किसान विरोधी टैक्टर रैली निकाले जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाने के मामले में यह कार्यवाही हुई है, मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आज एसपी सिटी से मिले, लेकिन असन्तुष्ट होने पर एसपी सिटी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये, कॉंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने आरोप लगाया की बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिदिन ऐसे अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन उनके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नही हो…
-
आगामी त्योहारों को लेकर DM सविन बंसल ने दी जानकारी- नैनीताल जिले यह रहेंगे नियम
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद में अक्टूबर से दिसंबर तक रामलीला, दुर्गापुजा, नवरात्र, दशहरा, ईद, क्रिसमस आदि के आयोजनों को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। जिसके क्रम में जनपद में भी सभी आयोजन कोविड 19 के की गाइड लाइन के अनुसार आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमो एवं समारोहों मे 200 लोगो की सीमा जारी रहेगी। आयोजकों को मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग और दो गज की दूरी आदि नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि प्रशासन के साथ ही आयोजकों के लिए किसी भी आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना बनाना…
-
जिलाधिकारी ने कोमल की शिक्षा का बीड़ा उठाया
हल्द्वानी – काठगोदाम निवासी बालिका कोमल राणा ने कुछ वर्ष पूर्व अपने माता-पिता को खो दिया था। इन हालातों में भी कोमल राणा ने 12 की परीक्षा प्रथम स्थान पर पास की, आगे की पढाई जारी रखना कोमल के लिए मुश्किल था। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के एक कार्यक्रम में कोमल ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिली तथा बीएससी नर्सिंग करने की तमन्ना जाहिर की। गरीब बेटियों की शिक्षा के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी ने कोमल की शिक्षा का बीड़ा उठाया और कोमल का पाल काॅलेज में बीएससी नर्सिंग में दाखिला कराया व चार वर्षीय कोर्स की फीस ढाई लाख रूपये जिलाधिकारी बंसल ने जमा करा दी है। जिलाधिकारी का मानना…