नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
हल्द्वानी-नरभक्षी गुलदार के लिए शूटर तैनात
रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में अब तक 6 लोगों पर हमला करने वाले गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है ,आक्रोशित ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने दो शिकारियों को गुलदार को पकड़ने या शूट करने का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद फतेहपुर रेंज में दो शिकारी 24 घंटे गुलदार की धरपकड़ के लिए तैनात कर दिए हैं, इसके अलावा 8 कैमरों की मदद से गुलदार को ट्रैप करने की भी कोशिश की जा रही है। छह लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने नरभक्षी घोषित कर ही दिया, जिसके बाद गुलदार को पकड़ने या शूट करने…
-
हल्द्वानी – आखिर कहा गई रिंग रोड ?
त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी के लिए की गई रिंग रोड की घोषणा उनके कार्यकाल के साढ़े 3 साल के बाद भी परवान नहीं चढ़ पाई है, दरअसल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की बागडोर संभालते ही अपने पहले दौरे में हल्द्वानी शहर के चारों तरफ से ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा की थी, 400 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुई रिंग रोड कागजों में ही 1000 करोड़ तक पहुंची और उसके बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री द्वारा इसे राष्ट्रीय योजना में शामिल करने का आश्वासन भी दिया गया ,लेकिन अब मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को रिंग रोड…
-
सरकार ने तय किये प्लाज्मा के दाम , गुस्से में विपक्ष
कांग्रेस ने आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर प्लाज्मा और प्लेटलेट के मूल्य निर्धारण पर सरकार के शासनादेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ,और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की , कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलुटिया कहा कि कोरोना काल में जब लोग रोटी रोटी को मोहताज हैं लोगों के पास पैसा नहीं है लोगों की नौकरियां चली गई हैं ऐसे में सरकार द्वारा इस तरह का शासनादेश जारी करना बेहद शर्मनाक है और कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है । गौरतलब है कि उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा एक शासनादेश जारी किया गया है जिसमें, जनरल वार्ड में भर्ती कोरोना मरीज को प्लाज्मा या प्लेटलेट्स के…
-
रानीबाग में स्टील ग्रेडर टू लेन पुल का निर्माण शुरू
हल्द्वानी- हल्द्वानी से भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, बागेश्वर जाने वाले पहाड़ वासियों के लिए सरकार ने एक खुशखबरी दी , कि रानीबाग और भीमताल में लगने वाले जाम से अब मुक्ति मिल जाएगी क्योंकि रानीबाग में स्टील ग्रेडर टू लेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि रानीबाग और भीमताल के आसपास लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रानीबाग स्टील ग्रेटर टू लेन पुल का निर्माण शुरू हो चुका है इसके बनने से न सिर्फ सफर बेहद आसान होगा बल्कि क्षेत्र में दूरदराज से आने वाले पर्यटक वह पहाड़ वासियों को जाम से निजात मिलेगी कुमाऊं वासी लंबे समय से इस पुल की…
-
ग्रामीण श्री रामलीला कमेटी उंचापुल के तत्वाधान में 2 दिवसीय अखंड रामायण का पाठ
ग्रामीण श्री रामलीला कमेटी उंचापुल के तत्वाधान में 2 दिवसीय अखंड रामायण का पाठ का आयोजन आगामी 21 व 22 अक्तूबर को होगा, विगत 46 वर्षो से ग्रामीण श्री रामलीला कमेटी उंचापुल के तत्वाधान मे रामलीला का आयोजन होता आया है कमेटी के उपाध्यक्ष श्री खजान चंद्र नैनवाल जी ने बताया की वैश्विक महामारी के कारण श्री रामलीला का आयोजन संभव नहीं है इसी कारण अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है