नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
घोड़ाखाल-श्यामखेत मोटर मार्ग का निर्माण आरम्भ
भवाली/नैनीताल जन आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल पूरी तत्परता के साथ काम करते हैं। ये उनकी कार्य शैली का अन्दाज है। उनका मानना है कि लोक सेवक को इस प्रकार से कार्य करना चाहिए कि जन मानस को सुविधा हो और राहत हो। इसका एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है कि काफी लम्बे अर्से से घोड़ाखाल-श्यामखेत मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने से वहाॅ के बाशिन्दों को काफी कठिनाई हो रही थी। सड़क इतनी क्षतिग्रस्त हो गयी थी कि लोगो का आना जाना दूभर हो गया। यहाॅ तक कि सड़क में हुए गड्डों से कई दुर्घटनाऐं भी हुुई। इन सभी…
-
नैनीताल – लोअर माल रोड की मरम्मत का काम आरंभ
नैनीताल – पर्यटन नगरी नैनीताल की अपर व लोअर माल रोड लाईफ लाइन हैं। आवागमन के साथ ही यह महत्वपूर्ण रोड तल्लीताल व मल्लीताल को भी जोड़ती हैं तथा सैलानियों के चहल कदमी में भी माल रोड का इसतेमाल होता है। गुजरे समय में लोअर माल रोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा धंस कर झील में समा गया था और काफी बड़ी दरार आ गयी थी, जिससे आवागमन काफी समय तक बाधित रहा और वाहनों का लोड अपर माल रोड पर आ गया। लोअर माल रोड के महत्व एवं उसकी संवेदनशीलता को समझते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने विगत एक वर्ष पूर्व कार्यभार ग्रहण करने के बाद लोअर माल…
-
एक पल मे खुशियां गम मे बदली
रामनगर- रामनगर में उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब दो दोस्त स्कूटी में केक लेकर अपने दूसरे दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे थे इसी बीच तेज गति से आ रही एक कार ने स्कूटी में जा रहे दोनों दोस्तों को ऐसी टक्कर मारी के दोस्त की बर्थडे की खुशियां मातम में बदल गई घर में कोहराम मच गया क्योंकि घटना में एक दोस्त की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मामला रामनगर के रिंगोड़ा के पास का है जहां टांडा मल्लू निवासी चंद्रसेन कश्यप का पुत्र गौतम रेलवे कॉलोनी निवासी अपने दोस्त अमन के साथ साथी विशाल के जन्मदिन को मनाने के लिए गिरिजा क्षेत्र…
-
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से राज्य के सभी अस्पतालो को लेकर मांगा जवाब
नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य की बदहाल चिकित्सा प्रणाली को सुधारने के लिए राज्य सरकार को सभी 13 जिलों के अस्पतालों से 34 सवालों के जवाब लाने को कहा है ।मुख्य न्यायाधीश रवी मलिमथ और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की खंडपीठ ने प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों से 34 बिन्दुओं पर जवाब संबंधी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उत्तराखंड की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए खंडपीठ ने एक अहम् आदेश पारित किया गया है। जनहित याचिकाकर्ता शान्ति प्रसाद भट्ट द्वारा वर्ष 2013 में दायर की गयी जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान, उच्च न्यायालय ने 25 सितंबर 2020 के अपने आदेश में,…
-
प्लाज्मा डोनर्स सम्मानित
कोविड-19 महामारी दौर में कोरोना से जंग जीत कर स्वेच्छा से प्लाज्मा दान देकर, कोरोना से गम्भीर संक्रमित मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाने वाले प्लाज्मा डोनर्स को आज नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने प्लाज्मा डोनर विक्की पाठक, प्रेम थापा, अशोक दानू, कुबेर नेगी, हरीश तिवारी, दीपक गुप्ता व अमित जोशी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मनित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अपने जनपद भम्रण के दौरान प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित किया था। सुशीला तिवारी अस्पताल से उपचार के बाद कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए लोगों कि सूचना गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर किया जा रहा है तथा प्लाज्मा डोनेशन हेतु स्वघोषित सहमित पत्र भी लिया…