नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
हल्द्वानी और कोटद्वार से जयपुर के लिए आज से चलेंगी बस
उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज प्रबंधन ने जयपुर के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। आज शाम को हल्द्वानी बस अड्डे से दो बसें जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि पहली बस शाम पांच और दूसरी साढ़े सात बजे से जयपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों बसें हल्द्वानी बस अड्डे से चलेंगी।उत्तराखंड परिवहन निगम आज से कोटद्वार से जयपुर और ऋषिकेश के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। जयपुर वाली बस दिल्ली के आईएसबीटी न जाकर सराय कालेखॉ और धौलाकुंआ होते हुए जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने गढ़वाल के यात्रियों के लिए कोटद्वार से…
-
जिलाधिकारी नैनीताल ने शहर में एडीबी पर्यटन, पुर्ननिर्माण एवं सौन्दर्यकरण का स्थलीय निरीक्षण
नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज नैनीताल शहर में एडीबी पर्यटन द्वारा किये जा रहे कार्य लाईटिंग, कैनेडी पार्क सौन्दर्यकरण, लाइब्रेरी पुर्ननिर्माण एवं सौन्दर्यकरण कार्य के साथ ही लोनिवि द्वारा क्षतिग्रस्त लोवर माल रोड कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीबी पर्यटन द्वारा शहर में लगभग 10.50 करोड़ के सौन्दर्यकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य किये जा रहे है जिसमें नैनीताल शहर की फैन्सी लाईटिंग, कैनेडी पार्क का सौन्दर्यकरण, टाईलिंग, रैलिंग निमार्ण कार्य, दुर्गा साह लाइब्रेरी का पुर्ननिर्माण व सौन्दर्यकरण, झील की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत तथा हैरीटेज भवनों चर्च का सौन्दर्यकरण शामिल है। जिलाधिकारी ने एडीबी पर्यटन के लगभग 3.50 करोड़ के कार्याें के निरीक्षण दौरान उन्होंने लाईटिंग कार्य, लाईब्रेरी पुर्ननिर्माण सौन्दर्यकरण…
-
इन्स्प्रेसन पब्लिक स्कूल ,हल्द्वानी के छात्रों ने IIT JEE एडवांस्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया
इन्स्प्रेसन पब्लिक स्कूल ,हल्द्वानी के छात्रों ने IIT JEE एडवांस्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है | JEE -एडवांस्ड 2020 के परीक्षा परिणाम में हर्षवर्धन चौबे ने (AIR -5238, EWS-509 रैंक ) गर्वित वर्मा ने (AIR-6911 केटेगरी रैंक -1211) कशिश वर्मा ( AIR -21131 कैटेगरी रैंक 4850) हासिल कर प्रदेश तथा जिले का नाम रोशन किया है , छात्र छात्राओं की इस अप्रत्याशित सफलता पर स्कूल की चेयरपर्सन डॉ गीतिका बलूटिया , प्रधानाचार्य संजीव स्टीफन एवं विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी है , सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल के समस्त गुरुजनों , परिवार एवं अपने माता -पिताजी…
-
कांग्रेस का मौन ब्रत
हल्द्वानी – उत्तर प्रदेश के हाथरस और गोंडा में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने मौन व्रत रखा। साथ ही नैतिकता के आधार पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी में गुंडाराज चरम पर है महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है आए दिन यूपी में ब महिलाओं के साथ जघन्य अपराध व दुर्व्यवहार की घटनाएं होना आम हो गई हैं। लिहाजा हाथरस में हुई इस शर्मसार करने वाली घटना को देखते हुए यूपी की योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए कार्यक्रम…
-
बिजली बिभाग की लापरवाही फिर पड़ी भारी
हल्द्वानी में 25 सितंबर को हाईटेंशन तार गिरने से एक साइकिल सवार की मौत के बाद भी बिजली विभाग नहीं जागा , ताजा घटना शनिवार की है , बिजली विभाग की लापरवाही फिर सामने आई है , बिजली लाइन की मरम्मत कार्य कर रहा ठेका कर्मी करंट लगने से पोल से नीचे गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया , जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जानकारी के मुताबिक युवक ऊर्जा निगम में ठेकेदार के अधीन लाइन मरम्मत का काम करता है , वह दमुवाढूंगा क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के पास बिजली लाइन में काम कर रहा था ,लेकिन अचानक करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर गया,…