नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
नैनीताल- कोविड की छूट से निराश होटल व्यवसायियों के चेहरे पर आई रौनक
नैनीताल- कोरोना महामारी की नियमावली में अब पर्यटकों और व्यवसाइयों के लिए नियम सरल होने के बाद उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों में पांच माह सेे बंद होटल खुलने लगे हैं । होटल स्वामियों ने इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं । उत्तर भारत के हिल स्टेशनों में ग्रीष्मकाल के दौरान देश दुनिया से पर्यटक घूमने आते हैं । इस वर्ष ग्रीष्मकाल शुरू होते ही कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने लॉक डाउन लगा दिया, जो अब से कुछ दिन पहले तक चला । राज्य सरकार के पर्यटकों को आने की अनुमति देने के बाद यहां के होटल दोबारा खुलने के लिए तैयार होने लगे ।…
-
स्वदेशी अपनाकर ही देश आत्मनिर्भर हो सकता है : गांधी व शास्त्री जयंती पर परिचर्चा
सरस्वती शिशु मंदिर भीमताल में गांधी व शास्त्री जयंती पर वर्तमान परिपेक्ष्य में स्वेदशी वस्तुओं की उपयोगिता पर परिचर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने स्वेदशी अपनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर व बढ़ावा देकर ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक बच्ची सिंह बिष्ट ने स्वदेशी के महत्व को विस्तार से बताया। वक्ता किरन व सुशीला जी ने स्वदेशी आंदोलन पर विचार रखे। मोहन बिष्ट ने स्वदेशी वस्तुओं की उपयोगिता पर बात रखी। विद्या भारती की जिले की आईटी प्रमुख हेमा जी ने नई…
-
मुख्यमंत्री द्वारा कार्बेट परिचय केंद्र, नेचर शॉप, कैंटीन का लोकार्पण
सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को धनगढ़ी गेट पहुंचकर लगभग एक करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक तकनीकि से युक्त कार्बेट परिचय केंद्र, नेचर शॉप, कैंटीन का लोकार्पण किया। श्री रावत ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के स्मारक पर दीप जलाकर व पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर श्री रावत ने कहा कि कार्बेट परिचय केंद्र के खुलने से पर्यावरण एवं वन्य जीव प्रेमियों को कार्बेट पार्क की जैव विविधता को जानने एवं समझने में बहुत ज्यादा आसानी होगी। श्री रावत ने कहा कि यह केंद्र वन एवं वन्य…
-
हॉस्पिटल की बदली हालत से CM हुए खुश
हल्द्वानी: कुमाऊं दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी वासियों को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने जनता को भरोसा जताया कि हल्द्वानी के विकास को लेकर जो भी वादे सरकार ने किए हैं, उसे पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी के बेस हॉस्पिटल पहुंचे। मुख्यमंत्री रावत बेस अस्पताल को हाईटेक एवं आधुनिक उपकरणों से सुसजिज्जत होने पर काफी खुश नजर आये बेस के डाक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि डीएम सविन बंसल की मेहनत एवं उनकें जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण के चलते हॉस्पिटल की तस्वीर पहले से बेहतर हुई है।डीएम सविन बंसल ने बेस को जो नये आधुनिकतम उपकरण दिये है उससे उनमे कार्य…
-
आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट-निरंतर प्रगति की ओर
1999 से शुरू आज 21 साल पूरा होने पर 3500 छात्र-छात्राओं की संख्या वाला आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट प्राउड महसूस कर रहा।जी हां इस मौके पर आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के सीईओ डॉ संजय ढींगरा ने पत्रकारों को बताया कि उनके संस्थान ने भी कोवीड को ध्यान में रखते हुए बेहतर शिक्षा कैसे दी जाए को लेकर विशेष तैयारी कर ली है और उन्होंने अपना आईटी सेक्शन मजबूत किया है इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को अलग-अलग तरीके से छात्रवृत्ति की सुविधा दी जा रही है साथ ही जल्द ही संस्थान में पत्रकारिता का कोर्स भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं को वीडियो टेक्निक के जरिए शिक्षा और कैरियर…