नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
हल्द्वानी- कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए तीन प्राइवेट अस्पतालों को मिली स्वीकृति
हल्द्वानी – जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासो से शासन ने नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित चिकित्सालयों कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, सेंट्रर हाॅस्पिटल, व बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु चिन्हित करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड शासन ने हल्द्वानी के कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, सेंट्रर हाॅस्पिटल, व बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को समर्पित कोविड स्वास्थ्य केन्द्र (डीसीएचसी) कैटेगरी में शर्तों के साथ चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित तीनो चिकित्सालयों में कोविड-19 के रोगियों के उपचार की सूचनाओं को covid19.nhp.gov.in पोर्टल एवं कोविड फैसिलिटी एप पर अपलोड करने…
-
हल्द्वानी वासियों को 120 करोड़ की योजनाओं सौगात
हल्द्वानी – सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत 01 अक्टूबर गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा किये गये विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यो का शुभारम्भ करेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रावत गुरूवार को तहसील हल्द्वानी, बेस चिकित्सालय व सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे किये गये कार्यो का शुभारम्भ करेंगे साथ ही 120 करोड के विकास कार्यो का लोकापर्ण एवं शिलान्यास भी करेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा किये गये जनकल्याणकारी नवाचार कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे। जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री तहसील परिसर में दो एम्बुलैंस सेवा,पशु सेवा वाहन, हिलांश किचन, म्यूरल्स जनता को समर्पित करेंगे वही डा0 सोबन सिह जीना बेस…
-
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल देश में नंबर वन
आर्थिक मंडी, कोरोना, सामान्य जान जीवन अवव्यस्था के बीच यह खबर पूरे उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा करेगी, क्योंकि एक स्कूल जिसकी स्थापना देश सेवा के लिए हुई थी वो आज अपने लक्ष्य में कामयाब होता दिख रहा है, नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल जिसने पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा सैन्य अधिकारी दिए हैं। पिछले 10 साल से घोड़ाखाल सैनिक स्कूल से हर साल 33.4 प्रतिशत विद्यार्थी एनडीए, नेवल एकेडमी और मिलिट्री एकेडमी को ज्वाइन करते हैं। यह आंकड़ा देश के किसी भी सैनिक स्कूल से सबसे ज्यादा है। यही वो कारण है जिसकी वजह से पूरा देश स्कूल को सलाम कर रहा है दूसरे नंबर…
-
हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव मेहता की कोरोना से मौत
हल्द्वानी। हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव दिनेश मेहता की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय मेहता को चार दिन पूर्व बुखार आया था। बाद में सांस लेने में भी दिक्कत होने पर वह एसटीएच हल्द्वानी में स्वयं ही स्कूटर से जाकर भर्ती हुए थे। इस पर उनका कोरोना जांच हुई और कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार को उनका रुद्रपुर के किसी व्यक्ति से प्लाज्मा ट्रांसप्लांट भी हुआ था। इसके बावजूद स्वास्थ्य बिगड़ने पर बृहस्पतिवार सुबह उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। जहां सुबह करीब पांच बजे रामपुर के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनके साथ गए दो भाइयों…
-
भारत सरकार की एक टीम ने आज जिले के अधिकारियों की बैठक ली
नैनीताल जनपद में कोविड सम्बन्धी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लेने भारत सरकार की एक टीम ने आज जिले के सभी अधिकारियों की बैठक ली, संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग निधिमणि त्रिपाठी के नैतृत्व में चली इस बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया की कोविड-19 लक्षण प्रकट होने पर शीघ्र-अतिशीघ्र सैम्पलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को त्वरित उपचार दिया जाये तथा मरीजों के स्वास्थ्य पर पैनी नज़र रखी जाये। यही नही होम आईसोलेशन के मरीजों की नियमित जाॅच की जाये तथा चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन मरीजों से टेलिफोनिक सम्पर्क कर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियाॅ भी ली जायें। जबकी फैक्टरी, कम्पनियों, आॅफिसो में कार्य करने वालों की…