खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

नैनीताल

नैनीताल की खबरें

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    भीमताल मे पैराग्लाइडिंग शुरू

    नैनीताल जिले के भीमताल में करीब 6 महीने से बंद पड़ी पैराग्लाइडिंग की फिर शुरुआत हो गई है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से भीमताल के नोकुचियाताल में एडवेंचर एक्टिविटी पूरी तरह बंद थी , जिस वजह से सैकड़ों युवक बेरोजगार हो गए थे। करीब 6 महीने बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। जिसके बाद अब स्थानीय पर्यटक भी यहां पैरागाइडिंग का लुफ्त ले रहे हैं , अब इस रोजगार से जुड़े लोगों को पर्यटकों का इंतजार है ,लगता है आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों की आर्थिकी में सुधार होगा ।

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    बदहाल व्यवस्था

    उत्तराखण्ड की बदहाल और सड़ी हुई स्वास्थ्य ब्यवस्था का इससे बुरा उदाहरण और कुछ नही हो सकता जब पूर्व मंत्री वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष और कद्दावर कॉंग्रेसी नेता को इलाज के लिए हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक नाको चने चबाने पड़ जाये । निमोनिया की शिकायत पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची वरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता इंद्रा ह्रदयेश कोरोना जांच में पॉजिटिव पाई गई ,लेकिन उनकी सामान्य बीमारी ने अस्पताल की पोल खोल कर रख दी , आम जनता तो लगातार इस अस्पताल की बदहाली की शिकायत कर कर के परेशान हैं , आनन फानन में नेता प्रतिपक्ष को सरकारी हेलीकॉप्टर से देहरादून ले जाया गया लेकिन ये क्या सरकार…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    इलाज के लिए इंद्रा देहरादून रवाना

    हल्द्वानी- विधानसभा सत्र से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमित पाई गई हैं , शुक्रवार को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल होने का दावा करते हुए उनके पुत्र सुमित हृदयेश द्वारा नेता प्रतिपक्ष को देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाया गया , आज उन्हें बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भेजा गया है , इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वह अपने को ठीक महसूस कर रही हैं जल्द वह ठीक होकर वापस अपनी विधानसभा आएंगी ,प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद…

  • नैनीताल,  विशेष खबर 

    भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार

    भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार प्रदेश में पहली बार उच्च शिक्षा में दिये जाने वाले सबसे बड़े भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार के लिये प्रदेश के चार शिक्षकों को चुना गया है, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के वनस्पति विज्ञान के एससोसिएट प्रोफेसर डॉ शिव दत्त तिवारी को इस अवार्ड से नवाजा जायेगा, उच्च शिक्षा से जुड़े किसी भी शिक्षक की उनके सेवा अवधि में यह पुरस्कार एक ही बार मिल सकेगा, सरकार ने इसी साल से इस से पुरस्कार शुरू किया है , उच्च शिक्षा में राजनेता औऱ शिक्षाविद भक्त दर्शन के नाम से यह पुरस्कार दिया जाएगा ,डॉ शिव दत्त तिवारी को इससे पहले साल 2005…

  • नैनीताल

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक महिलाएं

    मुस्लिम महिलाओ द्वारा योग मुस्लिम महिलाओं का जिक्र आते ही जहन में एक तस्वीर उभरती है कि वो घर पर ही ज्यादा समय गुजारती हैं ,सार्वजनिक जगहों पर कम दिखती हैं ,वो अपनी सेहत को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं होतीं ,लेकिन हल्द्वानी की इन महिलाओं ने इस मिथक को तोड़कर मिशाल कायम की है । सचमुच देश बदल रहा है. यकीन न हो तो इन तस्वीरों को देख लीजिए , यहां आपको मुस्लिम महिलाएं पार्क में योग और कसरत करती दिखेंगी , अपनी सेहत के प्रति फिक्रमंद दिखेंगी , योग और एक्सरसाइज के प्रति उनमें जुनून दिखेगा, इन महिलाओं ने बाकायदा एक वुमेन क्लब बनाया है ,महिलाएं सुबह 6 बजे…

error: Content is protected !!