खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

नैनीताल

नैनीताल की खबरें

  • नैनीताल

    Coronavirus News अपडेट – नैनीताल में 118 पॉजिटिव मिले

    कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज हो गया है। नैनीताल जिले के हर क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव मिलने लगे हैं। सबसे अधिक संख्या हल्द्वानी में हैं। बुधवार को ही बैंक अधिकारी समेत 118 कर्मचारी पॉजिटिव हुए हैं। बेस अस्पताल का कर्मचारी संक्रमित मिलने पर 48 घंटे के लिए ब्लड बैंक बंद कर दिया गया है। वहीं बुधवार को कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर समेत तीन की मौत हो गई। महिला डॉक्टर सितारगंज में सीएचसी पर संविदा पर तैनात थी। डॉ. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि काशीपुर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति हार्ट अटैक की दिक्कत हुई थी। वह कोविड संक्रमित था।

  • नैनीताल

    नैनीताल- देवभूमि के लिए गर्व के पल

    नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल के सेवानिवृत्त कर्नल डॉ.गिरजा शंकर मुंगली को फीफा के एशियन फुटबाल एसोसिएशन का सदस्य बनाए जाने से उत्तराखंड वासी गौरवान्वित हुए हैं । मुंगली इससे पहले आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के सदस्य रह चुके हैं । नैनीताल निवासी उद्योगपति सेवानिवृत्त कर्नल गिरजा शंकर मुंगली इन दिनों महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं । मुंगली को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी पिछले दिनों कोरोना काल में उत्तराखंड के लोगों समेत गरीबों और असहाय लोगों की सेवा के लिए सम्मानित किया था । कर्नल मुंगली को इससे पहले भी आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन का सदस्य और फिर अध्यक्ष बनाया गया था । विश्व प्रसिद्ध फुटबाल…

  • नैनीताल

    पानी टँकी पर चढ़ा अनशनकारी मधुमखियों ने खदेड़ा

    कोरोना काल के चलते पूरी दुनिया मे स्कूल कालेज बंद है लेकिन स्कूल ऑनलाइन चल रहे है   निजी स्कूलों की फीस माफ करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद सरकार से नाखुश होकर हल्द्वानी जल संस्थान परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया.  जिसके बाद अफरा तफरी मच गई, पार्षद को पानी की टंकी से नीचे उतारने गए लोगों और पुलिस पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई, जैसे तैसे पार्षद को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नीचे लाया गया लेकिन कड़ी मशक्कत के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों को जमकर घायल कर दिया,…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    कैसे होगा विधानसभा सत्र ? इंद्रा ने उठाया सवाल

    उत्तराखंड में विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा की अभी यह तय नहीं है कि विधानसभा सत्र कैसे होगा ,  20 सितंबर को जब कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी तब यह स्पष्ट हो पायेगा , विधानसभा सत्र वर्चुअल चलाया जाएगा या फिर सीधे होगा यह भी एक सवाल है , लेकिन सत्र कैसे भी चले विपक्ष कोरोना महामारी में सरकार की व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और कर्मचारियों के वेतन समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा , और सड़क से लेकर सदन तक प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध होगा। इंदिरा हृदयेश ने कहा की विपक्ष जनहित के मुद्दों को सड़क में भी उठा…

  • नैनीताल,  बिना श्रेणी 

    कोरोना के साये में कुमाऊं विश्व विद्यालय की परीक्षाएं सुरू

       कुमाऊँ के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के भारी विरोध के बावजूद आज से परीक्षाएं शुरू हो गई है। मास्क, सेनीटाइजर और ग्लव्स लेकर छात्र-छात्राएं दूरदराज से परीक्षाएं देने आ रही हैं। छात्रों का कहना है कि इस बार परीक्षा देने में उन्हें बेहद परेशानी हुई है क्योंकि दूरदराज से छात्रों को आने जाने से लेकर कोविड-19 के नियमों के तहत परेशानी का सामना करना पड़ा है लेकिन परीक्षा के लिए ऑनलाइन एजुकेशन से उस तरह की तैयारी नहीं हो पाई जिस तरह हर साल हो पाती थी। गौरतलब है कि हल्द्वानी में छात्रसंघ के नेता लंबे समय से एमबीपीजी कॉलेज में कोविड-19 के मद्देनजर…

error: Content is protected !!