नैनीताल
नैनीताल की खबरें
-
दर्जा मंत्री से मारपीट करने वाले गिरफ्तार
सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री अजय राजौर से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , बीते 20 सितंबर को दर्जा राज्यमंत्री से किसी बात को लेकर मारपीट करने वाले इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर निगम के स्वच्छकार समिति द्वारा भी प्रदर्शन किया गया था , इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने सितारगंज रोड से पकड़ा है और सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
-
हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव की करना से मौत
*हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव मेहता की कोरोना से मौत* हल्द्वानी। हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव दिनेश मेहता की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय मेहता को चार दिन पूर्व बुखार आया था। बाद में सांस लेने में भी दिक्कत होने पर वह एसटीएच हल्द्वानी में स्वयं ही स्कूटर से जाकर भर्ती हुए थे। इस पर उनका कोरोना जांच हुई और कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार को उनका रुद्रपुर के किसी व्यक्ति से प्लाज्मा ट्रांसप्लांट भी हुआ था। इसके बावजूद स्वास्थ्य बिगड़ने पर बृहस्पतिवार सुबह उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। जहां सुबह करीब पांच बजे रामपुर के पास उन्होंने…
-
उच्च शिक्षा निदेशालय 3 दिन के लिए बंद
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है , उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 19 सितंबर को निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की थी , देहरादून लौटने के बाद मंत्री धन सिंह रावत का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें वह पॉजिटिव निकले थे , इस दौरान निदेशालय के सभी कर्मियों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है , साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने फोन नंबर चालू रखने के लिए कहा गया है , अब उच्च शिक्षा निदेशालय को पूरी…
-
आखिर कहा पिटे भा०ज०पा0 के दर्जा राज्यमंत्री
हल्द्वानी में भाजपा के दर्जा राज्यमंत्री से कुछ बदमाशों ने मारपीट की ,आरोप है कि दर्जा राज्यमंत्री के पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने और सूचना देने के बावजूद बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मामले पर कोई कार्यवाही नही की , पुलिस की कार्य शैली से नाराज दर्जा राज्यमंत्री के समर्थन में आये सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि 21 सितंबर की रात को सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर से कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी , पुलिस में शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया , आज नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों ने पुलिस की…
-
हल्द्वानी -दूर होगी पानी की किल्लत
हल्द्वानी में पेयजल की किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए शीतलाहाट गधेरे से शीतलाहाट फिल्टर प्लांट तक नई पेयजल लाइन बिछाए जाने की बात कही थी ,जो योजना पूरी हो चुकी है और पेयजल की मात्रा अब 1.25 एमएलडी से बढ़कर 3.75 एमएलडी तक पहुंच गई है, पेयजल किल्लत और गिरते जलस्तर को देखते हुए गौला बैराज से नहर के माध्यम से फिल्टरेशन प्लांट तक आने वाली नहर तथा शीतलाहाट फिल्टरेशन प्लांट का निरीक्षण किया भी गया था, जिसमें पता चला था की गौला बैराज से शीशमहल फिल्टर प्लांट तक आने वाली नहर कई जगह क्षतिगस्त होने से नहर का…