खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक महिलाएं

मुस्लिम महिलाओ द्वारा योग

मुस्लिम महिलाओं का जिक्र आते ही जहन में एक तस्वीर उभरती है कि वो घर पर ही ज्यादा समय गुजारती हैं ,सार्वजनिक जगहों पर कम दिखती हैं ,वो अपनी सेहत को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं होतीं ,लेकिन हल्द्वानी की इन महिलाओं ने इस मिथक को तोड़कर मिशाल कायम की है । सचमुच देश बदल रहा है. यकीन न हो तो इन तस्वीरों को देख लीजिए , यहां आपको मुस्लिम महिलाएं पार्क में योग और कसरत करती दिखेंगी , अपनी सेहत के प्रति फिक्रमंद दिखेंगी , योग और एक्सरसाइज के प्रति उनमें जुनून दिखेगा, इन महिलाओं ने बाकायदा एक वुमेन क्लब बनाया है ,महिलाएं सुबह 6 बजे पार्क में इकट्ठा होती हैं , इसके बाद डेढ़ घंटे तक योग और कसरत कर अपने आपको फिट रखती हैं , अपनी पारंपरिक पोशाक में मुस्लिम महिलाएं जब योग और कसरत करती हैं तो उम्मीद जगती है कि देश बदल रहा है , सोच बदल रही है , महिलाएं बताती हैं कि वो पहले मॉर्निंग वॉक के लिए जाती थीं अब योग करने लगी हैं , योग करके उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है ,अब वो खुद को पहले से फिट महसूस करती हैं महिलाओं का ये भी कहना है कि योग करने से उनकी जिंदगी में बदलाव आ रहा है ।

योग ट्रेनर रहनुमा बताती हैं कि यहां पर पहले सिर्फ चार महिलाएं आती थीं , अब संख्या बढ़कर 40 हो गई है ,योग और एक्सरसाइज में इन महिलाओं को इतना आनंद आ रहा है कि वो बढ़-चढ़कर योगाभ्यास कर रही हैं और अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बना रही हैं । इन तस्वीरों को देखकर सुखद अहसास होता है , खुशी होती है कि मुस्लिम महिलाएं भी अब अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं ,अब इसमें कोई शक नहीं कि देश की भावी पीढ़ी भी इन महिलाओं की जागरूकता से प्रेरित होकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगी ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!