राष्ट्रीय
राष्ट्रीय खबरें
-
कोरोना वैक्सीन पर वित्तमंत्री का अपडेट
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया भर के लोगों को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। कोरोना महामारी काल में पहली बार होने वाले चुनाव को लेकर प्रोटोकॉल और दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कोरोना वैक्सीन को लेकर वादा किया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि जैसे ही कोरोना वैक्सीन बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उपलब्ध होगा, बिहार के हर व्यक्ति को मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में तीन वैक्सीन अंतिम चरण के ट्रायल में हैं। ये वैक्सीन लगभग उत्पादन के…
-
प्रधानमंत्री मोदी – जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया और लापरवाही न करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। इस दौरान उन्होंने मास्क पहनने की सलाह देते हुए कहा कि दो गज की दूरी और समय-समय पर साबुन से हाथ धोना जरूरी है। मोदी ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि वायरस भी खत्म हो गया है, ऐसे में हमें सतर्क रहने की विशेष जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम एक कठिन समय से निकलकर आगे…
-
यात्रियों के लिए खुशखबरी , शुरू हुई शताब्दी स्पेशल ट्रेन
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार काठगोदाम से दिल्ली के लिए शताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गयी है , पहले दिन इस ट्रेन से लगभग 200 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए , कोविड-19 के चलते रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है , सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के अलावा कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है , गौरतलब है कि 22 मार्च से अब तक रेल यातायात बंद होने के चलते दिल्ली में रहने वाले लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया था , शताब्दी स्पेशल ट्रेन के चलने से अब लोगों को…
-
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका
उत्तराखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी सुविधाओं का बकाया जमा नहीं करने पर पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई है। जिस पर हाईकोर्ट में कल सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट सुविधाओं के बकाया मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के खिलाफ जारी अवमानना के नोटिस पर रोक लगा चुका है जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बिजली, पानी का बकाया करीब 11 लाख जमा कर चुके हैं। रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटेलमेंट केंद्र (रूलक) की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्रियों से आवास व अन्य सुविधाओं का…
-
उत्तराखंड: अख्तर अब रामनगर में बसाएंगे हाथी गांव
बिहार में (50 एकड़ जमीन हाथियों के नाम करने वाले अख्तर इमाम अब उत्तराखंड के रामनगर में हाथी गांव बसाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नैनीताल रामनगर के सांवल्दे में 26 बीघा जमीन लीज पर ली है। बिहार की राजधानी पटना के दानापुर जानीपुर के गांव मीरग्यासचक के रहने वाले सैय्यद आलम के पुत्र अख्तर इमाम हाथियों के संरक्षण में जुटे हैं। बिहार में उन्होंने इसके लिए खूब काम किया। एरावत संस्था बनाई और अपनी 50 एकड़ जमीन संस्था के नाम कर दी। इस संस्था से कई महावत जुड़े हैं। 2018 में वह रामनगर आ गए। यहां सांवल्दे गांव में 26 बीघा जमीन लीज पर ली और…