उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
50 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार , खाया था कुट्टू का आटा
रुड़की शहर तथा आसपास के कस्बों में बड़ी संख्या में लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं , नवरात्र में ब्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 30 से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ने से स्थानीय प्रशासन के हाथपांव फूल गए , सभी लोगों ने कुट्टू का आटा किया था खाने में इस्तेमाल उल्टी दस्त की मिली शिकायत ,बार बार उलटी आने के कारण ज्यादातर लोगो को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जबकि कुछ लोगो का निजी अस्पतालों में भी चल रहा उपचार , तकरीबन 50 से ज्यादा लोग हुए फ़ूड पाइजिंग का शिकार, पुलिस प्रशासन अनाज मंडी पहुंचा , शिकायत के बाद जिला…
-
बेलवाल भोग के बढ़ते कदम हल्द्वानी में खुला रिटेल स्टोर
बेलवाल भोग आटा तथा बेलवाल भोग काढ़ा मसाला की अपार सफलता के बाद अब बेलवाल भोग ने अपना रिटेल स्टोर हल्द्वानी के बरेली रोड पर खोला है , जिसका आज भव्य उद्घाटन किया गया ,इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों के अलावा आम लोग भी मौजूद रहे , बेलवाल भोग रिटेल स्टोर में सभी तरह की दालें ,आटा चावल ,मसाले के अलावा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद जैसे मडुवे का आटा ,बड़ियां , अचार समेत तमाम लोकल उत्पाद रखे गए हैं , बेलवाल भोग के डायरेक्टर मुकेश बेलवाल ने बताया की उनके स्टोर में सभी चीजें पूरी तरह से नैचुरल हैं उनमें किसी प्रकार के कैमिकल का इस्तेमाल नही किया…
-
हरिद्वार – हरदा को हरिद्वार आना पड़ा भारी – दर्ज हुआ मुक़दमा
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 300 कांग्रेसियों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवानपुर विधायक ममता राकेश समेत 6 के भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सिडकुल में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली थी आज सिडकुल थाने के एस ओ की ओर से यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
-
जिलाधिकारी ने नवरात्र के पहले दिन प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित
हल्द्वानी शरदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने उत्कृष्ट वाॅल पेटिंग करने वाली बालिकाओं-बालकों को सम्मानित किया। बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्री बंसल जहां बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए उनकी पढाई जारी रखने हेतु उनकी फीस, ड्रेस, किताबे दे रहें है वही बेटी बचाओं-बेटी पढाओं जागरूकता हेतु स्लोगन, वाॅल पेटिंग कराकर जनता को जागरूक कर रहे है। श्री बंसल के अभिवन प्रयासों से जनपद के 14 गरीब, असहाय बेटियों की शिक्षा सुचारू चल रही है, वही बच्चों को वाॅल पेटिंग कर अपने हुनर प्रदर्शन करने कर मौका भी मिला रहा है जिससे उनका उत्साहवर्धन हो रहा है। जिलाधिकारी श्री बंसल…
-
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का फेसबुक अकाउंट हैक
साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं इनसे पार पाना अब मुश्किल होता दिखाई दे रहा है , पहले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ तो अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निजी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री का पेज हैक किया गया है जिसकी शिकायत अब साइबर थाना पुलिस में की जा रही है ।