खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से राज्य के लिए दो जनशताब्दी ट्रेनों की मांग की

    उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से राज्य के लिए आवश्यक दो जनशताब्दी ट्रेनों की मांग की है। बलूनी ने कोटद्वार से दिल्ली और टनकपुर से दिल्ली दो जनशताब्दी सुविधा युक्त यात्री ट्रेनों की मांग करके रेल मंत्री से आग्रह किया है कि इन मार्गों के यात्रियों की बहुत पुरानी मांग है। इन दो ट्रेनों के संचालन से यहां के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए दिल्ली यात्रा अत्यधिक सुगम हो जाएगी। बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। केंद्रीय योजनाओं का…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय मे की समीक्षा बैठक

    जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय मे विधुत विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कहा कि जनपद के ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में निर्वाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे इसकी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जांए। श्री बंसल ने कहा त्यौहारों का सीजन प्रारम्भ होने जा रहा है। इसमे विद्युत की मांग बढेगी, सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत लाइनों, ट्रान्सफार्मरों को ठीक कर लिया जाए, साथ ही विद्युत के कारण होने वाली दुर्धटनाओ को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किये जांए। विद्युत सम्बन्धी शिकायतो ंका तत्परता से निस्तारण भी किया जाए। जनपद मे सोलर एवं पिरूल से विद्युत उत्पादन हेतु सिंगल विण्डो सिस्टम के तहत 25 उद्यमियों द्वारा प्रार्थना पत्र…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    मूलभूत सुविधाओ से वंचित कालाढूंगी विधानसभा का ये गाँव

    उत्तराखंड राज्य को गठन हुए 20 साल पूरे होने को हैं, लेकिन इतने वषो के बाद भी प्रदेश वासियों के बीच यह सवाल अभी भी बरकरार है कि जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था,  क्या प्रदेश उन नीतियों पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन शायद हकीकत इससे बहुत परे है, क्योंकि राज्य के विकास के तमाम दावों के बावजूद भी आज कुछ ऐसी तस्वीरों से सामने आ रही है  जहां  लोग आज भी सड़क , शिक्षा , पानी , बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के लिये लड़ रहे हैं, या यूं कहें की मूलभूत समस्याओं से निपटने के लिए सरकार के सामने गुहार लगा रहे हैं लेकिन…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल,  सामान्य

    घण्टियों का कारोबार प्रभावित

    उत्तराखण्ड में देवी देवताओं को घँटीँ चढ़ाने का रिवाज सदियों पुराना है , जिसे लोग आज भी निभाते हुए आ रहे हैं, इसी रिवाज़ के चलते कुमाऊ में घण्टियों का कारोबार प्रतिवर्ष 10 से 12 करोड़ के पार चला जाता है , लेकिन कोरोना काल मे घण्टियों का कारोबार बिल्कुल शून्य हो गया, उम्मीद की जा रही है की नवरात्र में घण्टियों का कारोबार एक बार फिर से परवान चढ़ेगा । देव भूमि उत्तराखण्ड यानी देवताओं की भूमि, यहाँ के मंदिरों में 11वी शताब्दी में चंद राजाओ के दौर से ही घँटी चढ़ाई जाती रही हैं, कुमाऊ में प्रसिद्ध चितई गोलू मन्दिर, घोड़ाखाल मन्दिर, नैना देवी , लक्ष्मी माता मंदिर,…

  • उत्तराखंड,  शिक्षा

    उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला – इस दिन से शुरू होंगी कक्षाएं

    1 नवम्बर से उत्तराखंड में पहले चरण में स्कूल खुलेंगे।  पहले चरण में केवल 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड कि सरकार ने अभिभावकों और शिक्षकों से स्कूल खोले जाने को लेकर राय पूछी थी, जिसमें अधिकतर अभिभावकों और शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने पर सहमति दी थी, जिसके बाद उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला कर दिया है। बाकी कक्षाओं के लिए कैबिनेट में अभी कोई फैसला नहीं लिया

error: Content is protected !!