उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
आगामी त्योहारों को लेकर DM सविन बंसल ने दी जानकारी- नैनीताल जिले यह रहेंगे नियम
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद में अक्टूबर से दिसंबर तक रामलीला, दुर्गापुजा, नवरात्र, दशहरा, ईद, क्रिसमस आदि के आयोजनों को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। जिसके क्रम में जनपद में भी सभी आयोजन कोविड 19 के की गाइड लाइन के अनुसार आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमो एवं समारोहों मे 200 लोगो की सीमा जारी रहेगी। आयोजकों को मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग और दो गज की दूरी आदि नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि प्रशासन के साथ ही आयोजकों के लिए किसी भी आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना बनाना…
-
आध्यात्मिक पर्यटन: केदारनाथ में चार पड़ावों पर ध्यान केंद्र विकसित किए जाएंगे
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय संस्कृति सचिव राघवेंद्र सिंह ने केदारनाथ धाम का दौरा किया। आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केदारनाथ में चार पड़ावों पर ध्यान केंद्र विकसित किए जाएंगे। वहीं, नेपाल भवन को संग्रहालय के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने शंकराचार्य की समाधि, नेपाल भवन व केदारनाथ लिंचोली मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने केंद्रीय सचिव को केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शंकराचार्य की समाधि पर चल रहे कार्यों को अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए। केंद्रीय सचिव ने कहा कि नेपाल भवन को संग्रहालय के रूप…
-
उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटर के पाठ्यक्रम में की कटौती
कोरोना के चलते पूरे देश में हुए लॉकडाउन से स्कूलो में पढ़ाइ न होने के कारण अब उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटर के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की है, जिसे शासन से मंजूरी भी मिल गई है। अब शिक्षकों को केवल 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा कराना होगा और छात्र वेबसाइट से विषयवार पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं। लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड बोर्ड ने जुलाई के अंत में परीक्षाफल घोषित किया। परीक्षाफल घोषित होने के दो महीने बीतने के बाद भी स्कूल-कॉलेज नहीं खुल सके हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। वहीं सामान्य वर्षों में हर साल जुलाई में स्कूल-कॉलेज खुल जाते थे और अगस्त तक हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्र…
-
कृषि विधेयक बिल के खिलाफ प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा लाये गये किसान विधेयक बिल के विरोध में आज कांग्रेस ने हल्द्वानी में किसान विरोधी रैली निकाली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में सैकड़ों किसानों ने हल्द्वानी की सड़कों पर ट्रैक्टर रैली निकाल कर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति अपना विरोध जताया । कांग्रेस ने आरोप लगाया की यह विधेयक किसानों के साथ षड्यंत्र करार दिया है ,उनके मुताबिक सारी योजनायें किसानों और आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर होती हैं, किसानों के प्रति बनाई जा रही योजनाओं में केंद्र सरकार कहती कुछ और है जबकि करती कुछ और है, कांग्रेस ने आरोप लगाया की किसान बिल लाने से पहले किसानों को विश्वास में लेना बहुत…
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए गए 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 7 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया। रक्षा मंत्री ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग मार्ग में नेचीफु सुरंग की आधारशिला भी रखी। राष्ट्र को समर्पित किए गए पुलों में उत्तराखण्ड में 08, अरूणाचल प्रदेश में 08, हिमाचल प्रदेश में 02, जम्मू कश्मीर में 10, लद्दाख में 08, पंजाब में 04 और सिक्किम में 04 पुल शामिल हैं। इन 44 पुलों का कुल क्षेत्रफल 3506 मीटर है। उत्तराखण्ड के 08 पुलों का कुल क्षेत्रफल 390 मीटर है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक साथ इतने…