उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
कुख्यात माफिया प्रकाश पांडे उर्फ पीपी भी कोरोना ग्रस्त
कुख्यात माफिया प्रकाश पांडे उर्फ पीपी भी कोरोना ग्रस्त हो गया है ,उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में लिए गए कोरोना सेम्पल में पीपी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है , पीपी को रुद्रपुर में एक अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया है , पीपी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमा एकदम सतर्क हो गया ,सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पीपी को अस्थाई जेल बनाकर रखा गया है फिलहाल अस्थाई जेल में पीपी का इलाज चल रहा है ।
-
हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव मेहता की कोरोना से मौत
हल्द्वानी। हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव दिनेश मेहता की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय मेहता को चार दिन पूर्व बुखार आया था। बाद में सांस लेने में भी दिक्कत होने पर वह एसटीएच हल्द्वानी में स्वयं ही स्कूटर से जाकर भर्ती हुए थे। इस पर उनका कोरोना जांच हुई और कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार को उनका रुद्रपुर के किसी व्यक्ति से प्लाज्मा ट्रांसप्लांट भी हुआ था। इसके बावजूद स्वास्थ्य बिगड़ने पर बृहस्पतिवार सुबह उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। जहां सुबह करीब पांच बजे रामपुर के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनके साथ गए दो भाइयों…
-
भारत सरकार की एक टीम ने आज जिले के अधिकारियों की बैठक ली
नैनीताल जनपद में कोविड सम्बन्धी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लेने भारत सरकार की एक टीम ने आज जिले के सभी अधिकारियों की बैठक ली, संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग निधिमणि त्रिपाठी के नैतृत्व में चली इस बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया की कोविड-19 लक्षण प्रकट होने पर शीघ्र-अतिशीघ्र सैम्पलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को त्वरित उपचार दिया जाये तथा मरीजों के स्वास्थ्य पर पैनी नज़र रखी जाये। यही नही होम आईसोलेशन के मरीजों की नियमित जाॅच की जाये तथा चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन मरीजों से टेलिफोनिक सम्पर्क कर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियाॅ भी ली जायें। जबकी फैक्टरी, कम्पनियों, आॅफिसो में कार्य करने वालों की…
-
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज भगवान बद्री विशाल के दर्शन किये
चमोली पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज भगवान बद्री विशाल के दर्शन किये तथा देश में कोरोनामुक्ति हेतु प्रार्थना की। इस दौरान शोसल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का कोरोना टैस्ट करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी ,इसके बाद वह सड़क मार्ग से आज सुबह 11.30 बजे श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। मंदिर परिसर में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी की उपस्थिति में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह , प्रभारी,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल,नारायण नंबूदरी ने उनका स्वागत…
-
उच्च शिक्षा निदेशालय 3 दिन के लिए बंद
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है , उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 19 सितंबर को निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की थी , देहरादून लौटने के बाद मंत्री धन सिंह रावत का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें वह पॉजिटिव निकले थे , इस दौरान निदेशालय के सभी कर्मियों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है , साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने फोन नंबर चालू रखने के लिए कहा गया है , अब उच्च शिक्षा निदेशालय को पूरी…