उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
कोरोना की वजह से उत्तराखंड में NCERT का 30 फीसदी पाठ्यक्रम कम किया जाने के निर्देश
कोरोना की वजह से उत्तराखंड में NCERT का 30 फीसदी पाठ्यक्रम कम किया जाने के निर्देश उत्तराखंड में कोरोना के व्यापक प्रभाव को देखते हुये विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 30% कम करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है . साथ ही एनसीईआरटी से अलग जो पुस्तकें पढ़ाई जा रही है उनका भी 30% पाठ्यक्रम कम करने के निर्देश दे दिए गए हैं शिक्षा मंत्री, अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि जिसमें यह आवश्यक रूप से ध्यान रखा गया है कि संपूर्ण पाठ्यक्रम के अंतर्गत पठन-पाठन सामग्री का आधारभूत ज्ञान एवं महत्व उसी प्रकार निहित…
-
उत्तराखंड- तीन से चार दिन तक के लिए उत्तराखंड आने पर नहीं होगा कोरोना टेस्ट
तीन से चार दिन तक के लिए उत्तराखंड आने पर नहीं होगा कोरोना टेस्ट उत्तराखंड की सीमा पर बाहर से आने वाले लोगों के कोरोना की जांच के फैसले के विरोध को देखते हुए सरकार ने कदम पीछे खींच लिए हैं अब बॉर्डर पर जांच जरूरी नहीं है लेकिन पर्यटन फिल्म शूटिंग जैसी गतिविधियों के लिए लोगों को नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी इसके अलावा गर्भवती महिलाओं 10 साल के कम उम्र के बच्चे, बुजुर्ग, कारोबारियों, बिजनेसमैन, वीआईपी अधिकारियों एवं न्यायाधीशों को बॉर्डर पर जांच कराने की जरूरत नहीं है इसके अलावा तत्काल अत्यावश्यक के काम से बाहर जाने के बाद वापस आने वाले या बीमारी होने पर किसी काम से…
-
Covid-19 अपडेट -उत्तराखंड मे अब भी राहत नहीं
17 सितंबर को उत्तराखंड में 1192 नए कोरोना के मरीज आए जबकि 533 कोरोना के मरीज ठीक हुए स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन में 17 सितंबर को कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है अब तक प्रदेश में कोरोना से 460 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून में 430 ,हरिद्वार 139,नैनीताल में 203 और उधम सिंह नगर में 117 कोरोना पॉजिटिव मामले आए उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या 37139 हो गयी है वहीं 24810 उत्तराखंड में लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है अभी भी 11714 कॉविड के एक्टिव केस है हालांकि प्रदेश में रिकवरी रेट 66.80 प्रतिशत हुआ है
-
कैसे होगा विधानसभा सत्र ? इंद्रा ने उठाया सवाल
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा की अभी यह तय नहीं है कि विधानसभा सत्र कैसे होगा , 20 सितंबर को जब कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी तब यह स्पष्ट हो पायेगा , विधानसभा सत्र वर्चुअल चलाया जाएगा या फिर सीधे होगा यह भी एक सवाल है , लेकिन सत्र कैसे भी चले विपक्ष कोरोना महामारी में सरकार की व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और कर्मचारियों के वेतन समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा , और सड़क से लेकर सदन तक प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध होगा। इंदिरा हृदयेश ने कहा की विपक्ष जनहित के मुद्दों को सड़क में भी उठा…