उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
हिमाद्रि पहाड़ी स्टोर के माध्यम से हल्द्वानी में आरम्भ हुआ जैविक उत्पादों का विपणन केंद्र
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी अब आप अपनी पसंद के पहाड़ी जैविक उत्पाद खरीद सकते हैं , हल्द्वानी नैनीताल रोड पर स्थित प्रसिद्ध कालू सैयद चौराहे के पास हिमाद्रि पहाड़ी स्टोर की शुरुआत की गई है , इस स्टोर में आपके लिए उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध है ,जिनमें सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी की राजमा ,चम्पावत क्षेत्र की गहत की दाल समेत बिभिन्न प्रकार की बड़ियां , जम्बू गन्द्रायनी ,काला जीरा ,सिलबट्टे में पिसे हुए अनेक स्वादों में नमक , मडुवे और पहाड़ी मक्के का आटा व अन्य हर्बल जड़ी बूटियां रखी गयी हैं ,यह सभी उत्पाद प्राकृतिक व पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं । …
-
सरकार द्वारा अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी
सरकार द्वारा अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी की गई है जो फरवरी से लागू होगी नयी गाइडलाइन के अनुसार बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण कराने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। बड़ी राहत देते हुए कंटेनमेंट जोन के बाहर सब कुछ अनलॉक कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी कोविड-19 की नई SOP के तहत बाजार भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराने की व्यवस्था समाप्त कर दी है।…
-
कॉंग्रेस है डूबता जहाज आखिर किसने कहा
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मसूरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत द्वारा अपने आप को पार्टी के नेता बनाने को लेकर गाना निकाला है। पहले उन्होने पार्टी से उनको नेता बनाने की मांग की जब पार्टी से सामूहिक नेतृत्व की बात कही तो हरीश रावत अपने आप नेता बनाये जाने को लेकर नये नये हथकंडे अपना रहे है। उन्होने कहा कि हरीश रावत का समय समाप्त हो चुका है। उन्होने हरीश रावत को बुढापे में आराम करने की सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज और डूबते हुए जहाज में सवार होने से अच्छा है कि कही शांत जगह…
-
जिला पंचायत की बैठक में कोविड 19 से हुए नुकसान की हुई समीक्षा
कोरोना काल में लंबे समय के बाद जिला पंचायत नैनीताल की समीक्षा बैठक हुई, कोरोना की वजह से जिला पंचायत नैनीताल को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है…. इसको लेकर सभी जिला पंचायत सदस्यों और जिले के सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई,इस बैठक में हर विभाग की बारी बारी से समीक्षा की गई और जिला पंचायत के जरिए होने वाले विकास कार्य और उनके बजट का प्रावधान तय किया गया, जिला पंचायत नैनीताल की तरफ से लगने वाले हाट बाजारों को जल्द खोलने की अनुमति जारी की जा सकती है । जिला पंचायत अध्यक्ष के मुताबिक जिला योजना में मिलने वाला बजट कोविड-19 की वजह से जिला…
-
हरीश रावत पर गीत हुआ लॉन्च , हरदा हमारा आला दुबारा
2022 में विधानसभा चुनाव हैैं लिहाजा उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है.. हल्द्वानी में आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर आधारित गीत लॉन्च किया गया, इस मौके पर जागेश्वर से विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल मौजूद रहे। लोक गायिका माया उपाध्याय के द्वारा लिखे और गाये इस गीत का जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने विमोचन किया, इस गीत के बोल हैं “हरदा हमारा आला दोबारा” इस गीत में हरीश रावत की तमाम उपलब्धियों और योजनाओं को प्रदेश के विकास के रूप में दर्शाया गया है… कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा…