उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
आज सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर लगी मुहर
देहरादून आज की कैबिनट बैठक के प्रमुख बिंदु ! शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने की मीडिया ब्रीफिंग । 17 बिंदुओं पर हुई चर्चा, सभी पर मंजूरी मिली । 1- मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को खुशखबरी, 100 दिन का काम करने वालो को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा , सरकार को 18 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, 2- सिंगल यूज़ प्लास्टिक के लिए नियम बने, प्लास्टिक कैरी बैग होगा प्रतिबंधित, थर्मोकोल से बना सामान प्रतिबंधित होगा, उपयोग करने पर जुर्माना लगेगा । 3- वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया । 4- साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान राज्य में लागू किया गया, केंद्र के बनाये…
-
गुफा में रहने वाले साधु ने राम मंदिर निर्माण को दिए 1 करोड़
तीर्थ नगरी ऋषिकेश में 60 सालों से गुफा में रहने वाले एक 83 वर्ष के साधू ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये किये दान शहर में खबर फैलते ही लोग हैरान हो गए और बाबा को देखने के लिए उत्सुक होने लगे जब यह खबर यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी को मिली तो वो भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ साधू बाबा से मिलने पहुंची और उनका धन्यवाद किया । साधू बाबा के पास जब बैंक वालों ने एक करोड़ का चेक देखा तो वह हैरान रह गए। जब उन्होंने बाबा स्वामी शंकर दास का अकाउंट चेक किया तो इस बात की पुष्टि हुई कि वाकई चेक सही है।…
-
मुख्यमंत्री रावत की 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना को नैनीताल जनपद मे शीघ्र लगेेंगे पंख
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की महत्वाकांक्षी एवं ड्रीम प्रोजेक्ट 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना को जनपद मे शीघ्र लगेेंगे पंख। प्रदेश मे सर्वप्रथम नैनीताल जनपद को योजना हेेतु 191 लाख की धनराशि शासन से अवमुक्त। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के सार्थक प्रयासों व तत्परता से 13 डिस्ट्रिक 13 डैस्टिनेशन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल मे चिन्हित मुक्तेश्वर सर्किट मे हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकसित करने हेतु प्रदेश मे सर्वप्रथम जनपद नैनीताल को योजना हेतु धनराशि अवमुक्त हुई। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टीनेशन के अन्तर्गत जनपद के दूरस्थ क्षेत्र वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक सौन्दर्ययुक्त वादियों का विकास करना है। श्री बंसल ने…
-
किसान आन्दोलन को कुचलने की कोशिश कर रही बीजेपी
आप प्रवक्ता समित टिक्कू ने किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है, उन्होंने कहा बीजेपी के लोग किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं । आप ने आरोप लगाया की आंदोलन को कुचलने के साथ साथ किसानों को बदनाम करने के प्रयासों में लगातार लगे हैं। आप ने तस्वीरे जारी करते हुए कहा की दिल्ली में हुए बबाल में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं वो बीजेपी के सहयोगी हैं क्योंकि बबाल करने वाले लोगों की फोटो पीएम मोदी और बीजेपी सांसदों के साथ सामने आ रही है। लिहाज़ा यह बात सच है की केंद्र सरकार किसानों…
-
इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, कुंभ के मद्देनजर चौकसी
नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड के चार जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह भी संदेह है की घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सीमावर्ती प्रदेशों की ओर आ सकते हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखंड सरकार और पुलिस महकमा भी अलर्ट में है । केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के के बाद प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर चौकसी और कड़ी करने के निर्देश दिए है।…