खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    ( शानदार पहल ) मार्च 2021 तक हर महाविद्यालय में हाई स्पीड इनटरनेट

    प्रदेश के दर्जा मंत्री डॉ बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा है की उच्च शिक्षा में सरकार शिक्षा के प्रति बेहतर काम करने जा रही है, पिछले 4 सालों में सरकार ने सबसे पहले उत्तराखंड के हर महाविधालय को प्राचार्य दिये हैं जिससे पठन पाठन में बच्चो को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके अलावा राज्य के उन महाविद्यालयों के जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाये जाएंगे जिससे शिक्षण कार्य ठीक तरीके से सम्पन्न हो सकें, क्योंकी अधिकांश जगहों में शिक्षण भवनों की हालत ठीक नही है । यही नही मार्च 2021 तक सभी कॉलेजों को वाईफाई से लैस कर दिया जाएगा जिससे बच्चों को पठन-पाठन में किसी…

  • उत्तराखंड

    जानिये आम बजट की दस बड़ी बातें

    विदेश से आए मोबाइल होंगे महंगे। स्वास्थ्य बजट 94 हजार करोड़ से बढ़कर 2.3 लाख करोड़। कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़। 75+ के पेंशनधारी, ब्याज से आय वालों को रिटर्न से छूट। आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं। बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश 49 फीसदी से बढ़कर 74 फीसदी। 27 शहरों में 1016 किमी. मेट्रो लाइन का विस्तार। भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना होगी। इस साल 1.75 लाख करोड़ का विनिवेश होगा। स्वच्छ भारत मिशन पर 1.41 लाख करोड़ खर्च होंगे।

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी का क्रमिक भूख हड़ताल

    आईएमए के सचिव डॉ. गौरव सिंघल ने बताया कि सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेगा। यह आंदोलन आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के विरोध में किया जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन   सोमवार से 14 फरवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल करेगा। बताया कि हल्द्वानी में दिन तय होने पर हड़ताल की जाएगी। तय दिन पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक डाक्टर अनशन करेंगे। डॉ. गौरव सिंघल ने कहा कि आयुष और मॉडर्न मेडिकल से गंभीर मरीज पर होने वाले रिएक्शन पर बिना रिसर्च किए सरकार ने सर्जरी की अनुमति दे दी। यदि एलोपैथिक सर्जरी में मरीज को…

  • उत्तराखंड

    वित्‍त मंत्री का किसानों को तोहफा

    वित्‍त मंत्री   ने बजट 2020-21 में किसानों को एक बड़ी सौगात दी बजट में सरकार ने कृषि लोन की लिमिट  बढ़ाकर  किसानों को 16.5 लाख करोड़ तक लोन देने का लक्ष्य तय किया है। इस बार कृषि कानूनों के विरोध के माहौल को   देखते हुए सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। बजट भाषण में वित्‍त मंत्री ने कहा कि 2021-22 का बजट 6 स्तंभों पर टिका है। पहला स्तंभ है स्वास्थ्य और कल्याण, दूसरा-भौतिक और वित्तीय पूंजी और अवसंरचना, तीसरा-अकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, 5वां-नवाचार और अनुसंधान और विकास, 6वां स्तंभ-न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन।

  • उत्तराखंड

    Uttarakhand News :  चमोली से पिथौरागढ़ की राह होगी आसान, मलारी से मिलम ट्रैक जल्द ही सड़क में होगी तब्दील

    चीन सीमा क्षेत्र में चमोली और पिथौरागढ़ जिले को आपस में जोड़ने वाला मलारी-मिलम ट्रैक जो कि चमोली जिले के सुमना से पिथौरागढ़ जिले के टोपीढुंगी तक सड़क में तब्दील होगा , 72 किमी की इस सड़क को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है । बीआरओ को इस काम का जिम्मा सौपा गया है , अभी तक मलारी से पिथौरागढ़ तक पहुंचने में सात दिन का समय लगता है जो अब घटकर तीन दिन का हो जाएगा । केंद्र सरकार चीन सीमा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर जोर दे रही है। चमोली जिले में चीन सीमा क्षेत्र नीती और माणा क्षेत्र में सड़कों के डबल लेन निर्माण का…

error: Content is protected !!