खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    जिलाधिकारी ने निर्देश पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन

    जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर न्याय पंचायत सुनकोट में राशन कार्ड ऑनलाइन वैलिडेशन एवं ऑथेंटिकेशन हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं के राशन कार्ड धारकों द्वारा शिविर में प्रतिभाग किया गया। अधिकांश लोगों के राशन कार्ड मौके पर ऑनलाइन चेक किये गये। अधिकांश जनता द्वारा पुत्री का विवाह हो जाने के कारण राशन कार्ड से यूनिट निरस्त कराने, कई परिवारों में बच्चों का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने तथा कई राशन कार्ड में मुखिया के पुत्र का विवाह हो जाने के कारण…

  • उत्तराखंड

    बसंत पंचमी व महाशिवरात्रि के दिन तय होगी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

    बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 16 फरवरी मंगलवार को पंचाग गणना के बाद विधि-विधान से नरेन्द्रनगर स्थित राजदरबार में तय होगी। प्रात: 9.30 बजे से राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित किए जाने के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा।  इस अवसर पर गणमान्य जन,  आचार्य – वेदपाठीगण और श्रद्धालुजन नरेन्द्रनगर राजदरबार पहुंचेगे। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 11 मार्च गुरुवार को शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी, जबकि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। तीर्थ…

  • उत्तराखंड

    रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, बड़े सिलेंडर के दाम

    व्यावसायिक गैस सिलिंडर के बाद अब रसोई गैस पर भी महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलिंडर   25 रुपये महंगा हो गया है। गुरुवार सुबह से शहर की गैस एजेंसी ने नए दाम लागू कर दिए। अचानक बढ़े दाम को लेकर लोगों में भी असमंजस बना रहा। पहले सिलिंडर 713 रुपये का मिलता था, जिसमें 16 रुपये सब्सिडी बैंक खाते में आती थी। अब यह सिलिंडर 738 रुपये का मिलेगा। उंचापुल हल्द्वानी के आनंद शर्मा   ने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी पर बोझ और बढ़ेगा। रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। अभी   चार दिन पहले व्यावसायिक गैस सिलिंडर  के दाम में…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    उत्‍तराखंड में बदला मौसम, कुमाऊं में मौसम का पहला हिमपात

    कुमाऊं में बदले मौसम से नैनीताल, अल्‍मोड़ा, मुक्‍तेश्‍वर और मुनस्‍यारी में   हिमपात हुआ है। ऐसे में अब पर्यटकों की भी इन पर्यटन स्‍थलों पर तादाद बढ़ने की संभावना है। जो पर्यटक पहले से यहां मौजूद हैं वो मौसम का भरपूर लुत्‍फ उठा रहे हैं। नैनीताल, अल्‍मोड़ा, मुक्‍तेश्‍वर और मुनस्‍यारी में यह सीजन का पहला हिमपात है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों के चेहरे में भी रौनक दिख रही है  हैं। नैनीताल के ऊँची चोटियों, किलबरी, पंगूट आदि स्थानों पर हिमपात हुआ है अल्मोड़ा  के बिनसर टाप, जागेश्वरधाम, शौकियाथल व आसपास के इलाकों में बीती देर रात बर्फबारी हुई। शुक्रवार को बर्फबारी का लुत्फ उठाने सैलानियों का हिमपात वाले क्षेत्रों में पहुंचना…

  • उत्तराखंड

    मसूरी समेत चार धाम में बर्फबारी, नैनीताल व तराई भाबर में बारिश से बढ़ी ठंड

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। बादलों के   बाद प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग सुकी के बाद बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो गया है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है। मसूरी में बर्फ की फुहारें गिरी, जबकि पर्यटक स्‍थल धनोल्‍टी में बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन मौसम  बदला रहेगा। इस दौरान देहरादून और हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हल्का हिमपात रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया…

error: Content is protected !!