उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
2017 में चेहरा थे हरीश रावत दो सीटों पर हारे- इंदिरा हृदयेश
नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने आगामी चुनाव में नेतृत्व को लेकर सवाल उठा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर पलटवार किया उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में मुख्यमंत्री हरीश रावत ही चेहरा थे, लेकिन वह खुद दो सीटों पर चुनाव हार गए। पार्टी को सिर्फ 11 सीटें मिलीं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस मामले में पार्टी की सामूहिक नेतृत्व की नीति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को निशाने पर लेने से नहीं चूक रहे। इंदिरा हृदयेश ने रावत की मुखर टिप्पणी को लेकर उन पर तंज कसा। उन्होंने हरीश रावत को नसीहत दी कि वह ऐसा वातावरण बनाएं…
-
दंपत्ति ने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए किया देह दान
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुँच कर दम्पति ने अपना शरीर दान किया है। पांच साल पूर्व सड़क हादसे में 17 वर्षीय इकलौते पुत्र को खो देने के चलते शहर की एक दंपत्ति ने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए यह सराहनीय काम किया हल्द्वानी के पीली कोठी में रहने वाले केसी तिवारी व उनकी पत्नी मंजू तिवारी नैनीताल ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में जाकर वहाँ प्राचार्य डॉ सीपी भैसोडा ने देह-दान सम्बंधी कागजी कारवाई पूर्ण करवाई। पिता के सी तिवारी ने बताया की बेटे की आज पुण्य तिथि है उसकी याद में देह दान का संकल्प लिया और अब उम्मीद है शायद किसी अन्य जरुरतमंद का हमारी मृत्यु के बाद…
-
हरिद्वार -स्नान पर्व का ट्रैफिक प्लान जारी
कुंभ मेला पुलिस ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। प्लान के अनुसार 13 जनवरी रात से दो दिन के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली व मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले निजी वाहन लंढौरा से वाया लक्सर हरिद्वार पहुंचेंगे सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को भगवानपुर से झबरेड़ा होते हुए लंढौरा-लक्सर मार्ग से हरिद्वार भेजा जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर लागू रोडवेज बसों के लिए भी यह डायवर्जन लागू होगा। देहरादून की ओर से आने वाली रोडवेज बसें भी हरिद्वार बस अड्डे में पार्क कराई जाएंगी। जबकि निजी व अन्य…
-
देश में पहली बार कॉर्बेट पार्क में विदेशी दवा से बन्यजीवो को ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू किया गया
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व देश का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बना जिसके पास वन्यजीवों को (काबू) करने के लिए कारगर विदेशी दवा उपलब्ध है। इस दवाke प्रयोग से वन्यजीव को ट्रैंक्यूलाइज करने पर वह दो मिनट में ही बेहोश हो जाता है। जबकि पहले ट्रैंक्यूलाइज करने में कभी कभी अधिक दवा से वन्य जीव की मौत भी हो जाती थी लेकिन इसी दवा का प्रयोग करते हुए हाल में कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्सकों ने एक बाघिन और एक बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर सकुशल राजाजी नेशनल पार्क में छोड़ा है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को मिली यह विदेशी दवा मैक्सिको और अफ्रीका से आई है। कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत…
-
हरदा के बयान से पार्टी में घमासान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को सेनापति घोषित कर सरकार आने की स्थिति में उसी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हाईकमान के सामने रख दी है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में हंगामा खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने खुलकर पटलवार करते हुए कहा कि सेनापति हमेशा से प्रदेशाध्यक्ष होता है प्रांत में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष होता है। फिर हरीश रावत कौन से सेनापति की बात कर रहे हैं। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी साफ कर दिया है कि आगामी विस चुनाव में स्थानीय स्तर पर हरीश…