उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति जानें आपकी राशि के लिए क्या है खास
इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। मान्यता के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर संक्रांति का योग बनता है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन 2:05 बजे सूर्य अपनी चाल बदलकर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन राशि के अनुसार दान करना लाभकारी होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित शुभाष जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन किसान भगवान से अपनी अच्छी फसलों के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। इस दिन किए जाने वाले दान को सिद्धा के नाम से भी जाना जाता है। राशि के अनुसार इस दिन निम्न का…
-
एक बार ठीक होने पर भी हो सकता है कोरोना
कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों में फिर से संक्रमित होने की दर देखी जा रही है। अस्पतालों में पिछले दो माह में 10 प्रतिशत मरीज ऐसे आए हैं, जो फिर से कोरोना का शिकार हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण दोबारा भी हो सकता है। दोबारा कोरोना संक्रमित होने पर पहले के मुकाबले खतरा बढ़ जाता है। हाल ही स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि ठीक हुए लोगों में फिर से संक्रमण हो रहा है। हल्द्वानी शहर में ही ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद एक और दो माह…
-
कॉंग्रेस पूरी तरह एकजुट , 2022 में बनेगी कॉंग्रेस की सरकार
हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह से मजबूत है, बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और पार्टी के बड़े नेताओं के अनुभव के दम पर कांग्रेस पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी, वहीं उन्होंने कांग्रेस में वापसी की राह देख रहे बागियों पर बोलते हुए कहा कि जो भी साफ-सुथरी छवि का नेता हो और वह कांग्रेस में घर वापसी की बात कह रहा हो पार्टी उनको लेने पर विचार करेगी लेकिन इसका अंतिम फैसला केंद्रीय आलाकमान द्वारा तय होगा , उनका कहना है कि पार्टी के अंदर एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसके तहत…
-
चिंताजनक तस्वीर : नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली में लिंगानुपात गिरा
नैनीताल वर्ष 2019-20 की राज्य स्तरीय समीक्षा में प्रदेश के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली में लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गयी है। जिलों में बने मदर चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम की लापरवाही पर भी सवाल उठे हैं। वर्ष 2018-19 की अपेक्षा 2019-20 में नैनीताल का लिंगानुपात घटकर 906, पिथौरागढ़ का 887 जबकि चमोली का 864 रह गया है। कन्या भ्रूण हत्या की निगरानी के लिए जिलों में मदर चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम बनाया गया है। समीक्षा के दौरान ट्रेकिंग सिस्टम की लापरवाही पर सवाल भी उठाए गए। इन जिलों में घटे लिंगानुपात से साफ हुआ कि ट्रेकिंग सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। “तीन जिलों में घटा लिंगानुपात चिंता का…
-
कुमाऊं में बर्ड फ्लू का खौफ : चिकन व अंडे के दाम गिरने लगे
कुमाऊं में बर्ड फ्लू का कोई मामला अभी तक नहीं है, मगर चिकन व अंडे के दाम गिरने लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर ही चिकन व अंडे के भाव 20 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं। खपत पर भी असर पड़ा है। पांच राज्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन व पशुपालन विभाग ने उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मांस की बिक्री पर असर पड़ा है। कारोबारियों के मुताबिक चिकन व अंडे की डिमांड में कमी आई है। गुरुवार को हल्द्वानी के मंगलपड़ाव थोक बाजार में रौनक कम रही। थोक कारोबारियों ने बताया कि पिछले 7…