उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
बंशी के बयान की हर तरफ निंदा !
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर , नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सौरव भट्ट ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा… आज मन बहुत दु:खी है। मैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तराखण्ड की एक बेटी, पोते-पोतियों वाली एक माँ, शहर की मा० विधायिका, प्रदेश की मा० नेता प्रतिपक्ष और हम सब की सम्माननीय नेता के लिए की गई अभद्र, अशोभनीय, असहनीय टिप्पणी का विरोध करता हूँ। ये एक शिक्षित, जिम्मेदार व्यक्ति की भाषा बिल्कुल नहीं हो सकती है। ऐसी भाषा से भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, महिला सशक्तिकरण आदि विचारों की असलियत का पता चलता है। हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र निलम्बन के…
-
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इंद्रा से मांगी माफी
उत्तराखंड में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब किसी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान के लिए सत्ताशीन मुख्यमंत्री को विपक्षी दल के नेता से माफी मांगनी पड़ी , नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद इस बयान की चौतरफा कड़ी आलोचना हुई , मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए देर रात ट्वीट कर इंद्रा से माफी मांगते हुए लिखा कि वह अत्यंत दुखी हैं , वह व्यक्तिगत रूप से इंदिरा हृदयेश व उन सभी से क्षमा चाहते हैं जो इस घटना…
-
26 जनवरी राजपथ पर परेड में दिखेगी उत्तराखण्ड की झांकी
इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी भी दिखाई देगी। रक्षा मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का आवेदन केंद्र को भेजा गया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस साल झांकी के लिए देश के 17 राज्यों का चयन किया गया है। उत्तराखंड की झांकी के लिए केदारखंड की थीम रखी गई है। इसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और केदारनाथ की झलक दिखाई देगी।
-
श्रीराम मंदिर के लिए उत्तराखंड के लाखो परिवारों से निधि जुटाएगा विहिप
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के लिए देश भर भक्तो का सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के लाखो परिवारों से भी मंदिर निर्माण निधि के लिए सहयोग लिया जाएगा। ये बात विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के संरक्षक एवं मार्गदर्शक दिनेश ने आज कही पत्रकार वार्ता में कही कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की जानकारी देते हुए न्यास के संरक्षक दिनेश ने बताया कि 15 जनवरी…
-
हे राम क्या बोल गए दशरथ ,अब चौतरफा निंदा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भीमताल में अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश पर अमर्यादित टिप्पणी की बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए कहा कि (इस बुड़िया से कौन संपर्क करेगा) उनके इस अमर्यादित बयान की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है, हम आपको बता दें कि हाल में ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा था कि भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि उनको इस बयान से…