खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड – कड़ाके की ठण्ड के आगोश में

    उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में शनिवार तड़के से बारिश का दौर जारी है। मैदानी इलाको में रुक रुक कर हो रही बूंदा बूंदी  व कोहरे से ठण्ड काफी बढ़ गई है  वहीं चारधाम, रुद्रप्रयाग, चमोली की ऊंची चोटियों के साथ की चकराता के लोखंडी में अच्छी बर्फबारी हुई है। राजधानी देहरादून में भी सुबह करीब साढ़े पांच बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ गई है। ठण्ड ने फुटपाथ ठेलो पर  रोज सामान बेचने वालो के रोजगार  पर भी  असर डाला है नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में, रुद्रप्रयाग जिले के निचले इलाकों में व श्रीनगर और आसपास…

  • उत्तराखंड

    भारतीय सेना का हिस्सा बने 325 जांबाज, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

    भारतीय सैन्य अकादमी   में शनिवार को पासिंग आउट परेड  का आयोजन किया गया।  आईएमए में अंतिम पग भरते ही 325 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 70 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए।  ‘भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम’, आईएमए गीत पर कदमताल करते कैडेट जैसे ही ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे लोंगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। उप सेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने परेड की सलामी ली।कंपनी सार्जेट मेजर अभिनव कुटलेरिया, सोनू शर्मा, नागवेंद्र सिंह रंधावा, अक्षत कौशल, नदीम अहमद वानी व रोहित शर्मा ने ड्रिल स्क्वायर…

  • उत्तराखंड

    स्व.दानिश ख़ान पत्रकारिता अवार्ड गणेश कुकसाल को

    हल्द्वानी –  समाज के  दबे कुचले लोगों की आवाज़ को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने वाले  पत्रकार स्व 0 दानिश ख़ान की याद में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड  द्वारा एक पत्रकार सम्मान समारोह किया जा रहा है. जिसमें  वरिष्ठ  पत्रकार गणेश कुकसाल  ‘गणी’ को इस स्मृति सम्मान से नवाज़ा जायेगा।   पत्रकरीता के क्षेत्र में प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पौड़ी गढ़वाल के पत्रकार, लेखक और कवि गणेश कुकसाल   ‘गणी’ को स्वर्गीय दानिस स्मृति खान सम्मान  दिया जा रहा है. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव विश्वजीत नेगी ने बताया की यह स्मृति सम्मान, पत्रकार स्वर्गीय दानिश ख़ान की याद में दिया जा रहा है। जिन्होंने कड़े संघर्ष  से श्रमजीवी…

  • उत्तराखंड

    हरदा फिर रखेंगे उपवास, जानिए क्या है खास

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार के फैसले के खिलाफ फिर से उपवास की चेतावनी दी है इस  बार वो आम लोगों के लिए सचिवालय में प्रवेश पर रोक लगाने के खिलाफ  उपवास करेंगे इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ के माल्टा नींबू पर समर्थन मूल्य के साथ ही कुछ बोनस भी तय करने की सलाह सरकार को दी है। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि सचिवालय में आम लोगों के प्रवेश पर आखिर क्यों रोक लगाई गई जब कोरोना के दौरान सभी क्षेत्रों को खोल दिया गया है तो भला सचिवालय में ऐसा क्या खतरा है।

  • उत्तराखंड

    आज साल 2020 मेें शादी का  आखिरी मुहूर्त

    आज साल 2020 मेें शादी का  आखिरी मुहूर्त है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से शादी समारोह की संख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को आखिरी मुहूर्त पर शहरभर में 150 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है।  गुरुवार को शहरभर में शादियों की खासी रौनक देखने को मिली। बैंड-बाजों के बीच आसमान में आतिशबाजी भी होती रही। अब शुक्रवार को इस सीजन का आखिरी मुहूर्त है। इसी के साथ अगले कुछ महीने तक शादी की शहनाई सुनने को नहीं मिलेगी। वहीं, फोटोग्राफर, हलवाई, वेडिंग प्वाइंट, टैंट व फूल से जुड़े व्यवसायी भी सीजन खत्म होने को लेकर मायूस हैं।  आचार्य शुभाष जोशी ने  बताया…

error: Content is protected !!