खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में बढ़ रही ठंड, मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर

    पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड में दिन प्रति  दिन ठंड बढ़ रही है। इतना ही नहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है मंगलवार के बाद बुधवार को भी मैदानी इलाकों काशीपुर, बाजपुर और जसपुर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे लो विजिबिलिटी के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते दिखे। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मैदानी इलाकों काशीपुर, बाजपुर और जसपुर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे लो विजिबिलिटी के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते दिखे।

  • उत्तराखंड

    जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने

    तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।  सु्प्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उक्त फैसला  लेते हुए तेलंगाना के चीफ जस्टिस का ट्रांसफर कर दिया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट में जस्टिस रवि मालिमथ ऐक्टिंग चीफ जस्टिस हैं अब जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। 24 दिसंबर 1959 को जन्में जस्टिस चौहान ने 1980 में अमेरिका के आर्काडिया यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद 2005 में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए और 2015 में कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनाए गए। 2018 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संयुक्त हाईकोर्ट में…

  • उत्तराखंड

    रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

    उत्तराखंड की राज्य मंत्री  रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि वे एसिम्पटमैटिक हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने खुद को डॉक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट करवाने की अपील की है। शनिवार को राज्यमंत्री रेखा आर्य भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी देने के साथ ही सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को…

  • उत्तराखंड

    उपवास के बजाय पश्चाताप करें हरीश रावत- बंशीधर भगत

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि सचिवालय खोलने के मुद्दे पर उपवास की धमकी देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अब पश्चाताप करना चाहिए। उन्होंने कहा की कोविड की गाइड लाइन के तहत राज्य के महत्वपूर्ण कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में सुरक्षित दूरी का अनुपालन करते हुए कार्य किया जा रहा है, इसलिए इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बेहतर होता कि रावत अपने कार्यकाल में घोटालों से राज्य की आर्थिक स्थिति को चौपट करने के लिए पश्चाताप करते हुए धरने पर बैठते। भगत ने कहा कि भाजपा शासन में आम फरियादियों के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और जिम्मेदार अधिकारियों के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आवश्यक कार्यों के…

  • उत्तराखंड

    इस तारीख तक आधार से लिंक नहीं किया पैन कार्ड, तो लगेगा जुर्माना 

      आयकर विभाग ने सभी पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। यदि आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो अलर्ट हो जाइए। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 तय की है। अगर आपने 31 मार्च तक यह काम नहीं किया, तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है। जानिए आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। यहां बाएं तरफ लिखे क्विक लिंक विकल्प के लिंक आधार पर क्लिक करें। नए खुले पेज…

error: Content is protected !!