उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
उत्तराखंड के साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं का राशन बंद, जानिए वजह
खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों में इन उपभोक्ताओं के आधार नंबर अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें अपने पोर्टल से हटा दिया है। इसी वजह से उत्तराखंड में साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं का राशन बंद हो गया है। नैनीताल जिले में 60 हजार यूनिटें हटाई गईं हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में 62 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 55.50 लाख उपभोक्ताओं का ही आधार राशन कार्ड में अपडेट हुआ है। पूर्ति विभाग ने साढ़े छह लाख यूनिटों को पोर्टल से हटा दिया। अब इन यूनिटों पर राशन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बंटने वाले खाद्यान्न में सब्सिडी देती…
-
उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों में इस सत्र के नहीं होंगे एग्जाम
देहरादून- शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस बार कोरोनावायरस कोविड-19 के चलते शैक्षणिक सत्र में होम एग्जाम नहीं कराए जाएंगे खासकर सरकारी विद्यालयों में पांचवी से नवी और ग्यारहवीं के छात्रों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह जानकारी दी है कि केवल बोर्ड की परीक्षाएं ही कराई जाएंगी। हिंदुस्तान अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार पांचवी छठी सातवीं आठवीं नवी और ग्यारहवीं के छात्रों की परीक्षाएं नहीं होंगी और उन्हें सीधे अगली क्लास में पास किया जाएगा इसके इतर प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा लेने की छूट दी जाएगी। हाई स्कूल इंटरमीडिएट की…
-
उत्तराखंड- गुलदार ने महिला को मार डाला, गांव में दहशत
पिथौरागढ़- उत्तराखंड में मानव व वन्यजीवों के बीच संघर्ष दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है और इन हमलों में मासूम लोग अपनी जान गवा रहे हैं अब पिथौरागढ़ के रसैपाटा इलाके में गुलदार ने खेत में घास लेने गई महिला को मार डाला जब तक ग्रामीण महिला की खोजबीन में मौके तक पहुंचते तब तक गुलदार ने शव का कुछ हिस्सा खा लिया था इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की देर शाम की है जब मोडी गांव में गांव की ही सरूली देवी उम्र 55 साल घर के पास खेत में गई थी बहुत देर हो जाने के बाद…
-
उत्तराखंड : 5 आईपीएस अधिकारियो के तबादले
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर 5 आईपीएस अधिकारियों के किए गए तबादले , अभिनव कुमार को प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया गया, नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल बनाया गया, अरुण मोहन जोशी को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता पीएसी व बनाया गया, योगेंद्र सिंह रावत को एसएसपी देहरादून बनाया, गया तृप्ति भट्ट को एसएसपी टिहरी बनाया गया.
-
किसान आंदोलन: अरविंद पांडे के ऊपर फेंकी चूड़ियां- जानिए क्या है मामला
रुद्रपुर में मोदी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित किसान रैली में भाग लेने जा रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे पर कांग्रेसियों ने चूड़ियां फेंकी भाजपा सरकार किसान विरोधी है। गुरुवार को भाजपा द्वारा किसान बिल के समर्थन में आयोजित किसान रैली में प्रतिभाग करने के लिये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे काफिले के साथ अपनी विधानसभा से होकर गुजर रहे थे। तभी नेशनल हाईवे में पहले से ही खड़े कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर व गदरपुर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी उनके काफिले के सामने आकर केबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे के ऊपर चूड़ियां फेंक दी। आक्रोशित कांग्रेसियों ने अरविन्द पाण्डे सहित भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर…