उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
नैनीताल में खिल रही है चटख धूप, हल्द्वानी में हाड कपा देने वाली ठण्ड
हल्द्वानी – नैनीताल और इसके आसपाप के क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली हुई है। ऐसे में यदि आप भी धूप का आनंद लेना चाहते हैं तो चल आइए पहाड़। नैनीताल पहुंचे अधिकांश सैलानी सुबह दस बजे के बाद होटलों से बाहर निकलकर जमकर धूप का आनंद ले रहे हैं वहीं स्थानीय लोग भी रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद छतों में बैठकर धूप सेंकते देखे जा सकते हैं। नैनीताल में ठंड का प्रकोप केवल सुबह और शाम ही है, जबकि रात में पाला पड़ने के कारण तापमान दिन की अपेक्षा काफी कम है। हल्द्वानी सहित नैनीताल के तराई भाबर के क्षेत्रो में हाड कपा देने वाली ठण्ड पड़ रही…
-
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में कोरोना जांच सोमवार से
सोबन सिंह जीना सरकारी चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा, मेडिकल कालेज में कोविड-19 की जांच के लिए राज्य की पहली अत्याधुनिक प्रयोगशाला बन कर तैयार हो गई है। सैंपलिंग की गुणवत्ता को पीजीआइ चंडीगढ़ से हरी झंडी मिलने से उत्साहित प्राचार्य डा. रामगोपाल नौटियाल ने कहा कि सोमवार से कोरोना की जांच शुरू कर दी जाएगी। इससे अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के अन्य जिलों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इससे हल्द्वानी एसटीएच का भार भी कम होगा। अब पहाड़ के जिले के लाेगों को मैदान की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके साथ ही उनका समय व पैसे की भी बचत होगी। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से…
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को कोरोनोवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने के बाद घर से अलग हो गए। उन्होंने ऐसे लोगों से भी आग्रह किया है जो शायद खुद को अलग करने के लिए उनके संपर्क में आए हैं। मुख्यमंत्री रावत ने एक ट्वीट में कहा “आज मैंने कोरोना परीक्षण किया था और रिपोर्ट सकारात्मक आई। मेरा स्वास्थ्य ठीक है और मेरे पास कोई लक्षण नहीं हैं। इसलिए, डॉक्टरों की सलाह पर, मैं घर में अलग में रहूंगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं, जो भी आया है। पिछले कुछ दिनों में मेरे साथ संपर्क करें, कृपया अपने आप को अलग करें और अपने आप को जांच लें, …
-
उत्तराखंड में जल्द बनेगा मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम प्रशिक्षण केंद्र-त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। सीएम का कहना है कि यह देश का पहला प्रशिक्षण संस्थान होगा और मानव वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश को इसकी सख्त जरुरत भी है समूचे उत्तराखंड में जगह जगह पर मानव वन्यजीव संघर्ष दिखता है कभी वन्यजीव मानव पर भारी है तो कभी मानव वन्यजीव पर सीएम आवास में सीड्स और हनीवेल सेफ स्कूल योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन मंत्रालय का अलग से गठन करने वाला भी उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। सीएम के…
-
उत्तराखंड में शीतलहर के लिए रहिए तैयार
उत्तराखंड में शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। समूचे उत्तराखंड में ठंडा आम जान को बेहाल करेगा राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिल सकती है मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की…