खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • अल्मोड़ा ,  उत्तराखंड

    रानीखेत में 28 से 31 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती

    डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 28 से 31 दिसंबर तक यूनिट मुख्यालय कोटा के तहत रानीखेत के सोमनाथ मैदान दुलीखेत में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती में भारत के सारे राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश के सैनिक जीडी और ट्रेडमेन के अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती रैली के दौरान रानीखेत में भीड़ होने के कारण भोजन आदि व आवास की कमी व मंहगाई हो सकती है। उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को निर्देश दिये है कि जल्द अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ताकि भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • उत्तराखंड

    अल्मोड़ा: वार्डन की पिटाई के मामले में तीन जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर बर्खास्त

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को वार्डन डॉ. अनिल पांडे की पिटाई करने वाले तीन जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने डॉ. अनिल पांडे को वार्डन पद से हटाकर प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह को नया वार्डन बनाया है। मारपीट के मामले में वार्डन डॉ. अनिल पांडे और जूनियर रेजीडेंट डॉ. भूपेंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत डॉ. भूपेंद्र पिछले दिनों छुट्टी पर गए थे। उनके स्थान पर कोई दूसरा रेजीडेंट डॉक्टर चार दिनों से उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर रहा था। बुधवार को जब प्राचार्य डॉ. आरजी…

  • उत्तराखंड

    नैनीताल में अब सुबह व शाम होने लगा ठंड का एहसास

    नैनीताल – दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से शहर की फिजा में ठंडक घुलने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य के मुकाबले यह दो डिग्री कम है। इससे गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार को रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बीते दस दिन में रात के तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक में इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है।इससे निचले इलाकों के…

  • उत्तराखंड,  देहरादून

    मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का राजभवन कूच

    देहरादून, जेएनएन। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से झारखंड घूसकांड मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीबीआइ जांच के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता व पदाधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन के लिए कूच किया। विरोध रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें और सरकार सीबीआइ जांच की अनुमति दे। ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, पुलिस ने हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रो दिया। जहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई।…

  • उत्तराखंड

    पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं मुख्यमंत्री

    कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने ज़ीरो टोलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर निशाना साधते हुए कहा   की वो क्यों जाँच से भाग रहे है। मा० उच्च न्यायालय के आदेश को स्वीकार व स्वागत करने के बजाय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सर्वोच न्यायालय की शरण लेकर मामले से बचना व लटकाना चाहते हैं। दीपक बल्यूटिया ने कहा भाजपा का ज़ीरो टोलरेंस का नारा मात्र एक ढकोसला है। जिस तरह के गम्भीर भ्रष्टाचार के आरोप उन पर उन्ही की पार्टी के नेताओं ने लगाए हैं , उन्हें स्वयं ही आगे बढ़कर अपने ज़ीरो टोलरेंस के नारे को साबित करने के लिये जाँच को राज़ी हो जाना चाहिये ,…

error: Content is protected !!