हरदा ने फिर दी पहाड़ी व्यंजनों की दावत, जानिए क्या क्या था खास
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को अपने आवास पर पहाड़ी व्यंजनों की दावत दी। आमंत्रित व्यक्तियों ने पहाड़ी दाल गहथ के डुबके, भात के साथ भटवानी और भांग की चटनी का लुत्फ उठाया। हरदा, लगभग हर मौसम में उत्तराखंडी व्यंजनों की दावत देने का मौका नहीं छोड़ते। बकौल रावत दावत की उनकी मुहिम उत्तराखंड के उत्पादों को पहचान दिलाने से जुड़ी है। इसके माध्यम से वह अधिक संख्या में नागरिकों को उत्तराखंडी उत्पादों का उपभोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
गर्मियों में पहाड़ी फल काफल तो बरसात के मौसम में नींबू, पहाड़ी खीरा-ककड़ी व चटनी, आम, भुट्टों की दावत देने के बाद सर्दियों की दस्तक के साथ शुरू हो रहे मौसम में उन्होंने गहथ के डुबके के साथ गुड़, लवण को भी दावत में शामिल किया गया। दावत में उन्होंने पहले मोबाइल फोन के माध्यम से 21 व्यक्तियों को न्योता दिया। हालांकि, फिर बाद में काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे।