-
जनरल रावत समेत सभी के पार्थिव शरीर आज दिल्ली आएंगे
तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की जान चली गई है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी भी शामिल हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे लोकसभा और 12 बजे राज्यसभा में विमान हादसे पर वक्तव्य देंगे। तमिलनाडु में हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जनरल रावत के योगदान को याद किया। शोक जताने वालों में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम और नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री…
-
गणेश चतुर्थी आज- शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, सामग्री और मंत्र
प्रथम पूज्य श्री गणेशजी हैं सर्वप्रथम उन्हीं की पूजा की जाती है, बाद मे अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। किसी भी कर्मकांड में श्रीगणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है क्योंकि गणेशजी विघ्नहर्ता हैं और आने वाले सभी विघ्नों को दूर कर देते हैं। श्रीगणेश लोक मंगल के देवता हैं, लोक मंगल उनका उद्देश्य है परंतु जहां भी अमंगल होता है, उसे दूर करने के लिए श्री गणेश अग्रणी रहते हैं। गणेश जी रिद्धि और सिद्धि के स्वामी हैं। इसलिए उनकी कृपा से संपदा और समृद्धि का कभी अभाव नहीं रहता है। श्रीगणेश को क्या चढ़ाएं श्री गणेशजी को दूर्वा और मोदक अत्यंत प्रिय है। गणपति के…
-
टैगोर पब्लिक स्कूल की अनूठी पहल
जन-जन तक टैगोरियन्स का संदेश:- शहर के जाने-माने स्कूल पांडे नेवार, हल्द्वानी में आज कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों ने इको क्लब के अंतर्गत “वृक्षक” अभियान में हिस्सा लिया। वही दूसरी तरफ कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों द्वारा घर- घर जाकर समाज में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें बच्चों ने बैनर लेकर रैली निकाली।आस- पास के सभी लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताए, ढिलाई व लापरवाही न करने का निवेदन किया और साथ ही जीवन सुरक्षा कवच सैनिटाइजर और मास्क भी बांटे। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत स्कूल के मैदान में वृक्षारोपण किया गया। ” वृक्षक ”…
-
टैगोर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव की धूम
शहर के जाने माने स्कूल टैगोर पब्लिक स्कूल,पांडेय नेवार हल्द्वानी में आज कृष्ण जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के चैयरमैन श्री जगदीश चन्द्र सिंह पिमोली जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया और बाल गोपाल को पालना झुलाया गया। बच्चों ने कृष्ण जीवन के अलग – अलग पक्षों को अभिनय के द्वारा दर्शाया गया, स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। अभिभावकों ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों तथा अध्यापिका ट्विंकल द्वारा नृत्य प्रस्तुति में प्रतिभाग किया गया। मंच संचालन स्कूल की अंगेजी विषय अध्यापिका गुनीत कौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन…
-
उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश की के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के 5 जिलों में आज से भारी बारिश की संभावना है. देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील संवेदनशील इलाकों में न अनावश्यक रूप से न जाएं.