खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • नैनीताल

    नैनीताल – डीएम ने त्योहारों के शान्तिपूर्व तरीके से सम्पन्न कराने हेतु मजिस्टेटों की तैनाती की

    जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा त्योहारों के मद्देनजर शान्तिपूर्व तरीके से सम्पन्न कराने हेतु मजिस्टेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने नैनीताल, भवाली तथा भीमताल के लिए उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, हल्द्वानी नगर/ग्रामीण क्षेत्र तथा लालकुआं के लिए उपजिलाधिकारी विवेक राय, कालाढूगी के लिए उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, रामनगर के लिए उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, कोश्यांकुटौली के लिए उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन तथा काठगोदाम के लिए तहसीलदार हल्द्वानी, धारी/खनस्यू के लिए तहसीलदार खनस्यू तथा बेतालघाट के लिए तहसीलदार बेतालघाट की तैनाती की है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने निर्देश दिये कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों मे भ्रमण कर स्थिति का मूल्यांकन करते हुये पुलिस अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर नियमानुसार उचित कार्यवाही करेेंगे।…

  • उत्तराखंड

    पूर्व भाजपा विधायक लाखी राम भाजपा से निलंबित

    मुख्यमंत्री को हटाने की मांग को लेकर भाजपा हाई कमान को पत्र लिखने वाले लाखी राम जोशी भाजपा से निलम्बित , नोटिस जारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया है , साथ ही जोशी को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र के सम्बंध में की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत उन्हें नोटिस दे कर सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है। उत्तर न मिलने अथवा उनका उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है।

  • अंतर्राष्ट्रीय 

    राहुल गांधी है पर क्या पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की राय – जानिए

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक ऐसे ‘घबराए हुए और अनगढ़’ छात्र के गुण हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय में महारत हासिल’ करने की योग्यता और जुनून की कमी है।  न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार, राहुल गांधी के बारे में ओबामा का कहना है कि  उनमें एक ऐसे ‘घबराए हुए और अनगढ़’ छात्र के गुण हैं जिसने अपना पूरा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और वह अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय में महारत हासिल’ करने की योग्यता या फिर जूनून की कमी…

  • राष्ट्रीय

    दिवाली के साथ सर्दी की दस्तक, तेजी से गिर रहा है पारा

    कोरोना संक्रमण के बीच दिवाली के साथ ही कड़ाके की ठंड भी दस्तक दे रही है । मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार उत्तर भारत के तमाम शहरों में पारा तेजी से नीचे गिरने  लगा है। दिल्ली का तापमान भी 14 डिग्री पर पहुंच गया है।  इसी के साथ वायु प्रदूषण की मार के साथ अब उत्तर भारत के कई इलाकों को अब शीतलहरी ठिठुराएगी।   आने वाले दिनों में बारिश के भी आसार हैं,  उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल इलाकों समेत कानपुर, लखनऊ में खासी ठंडक महसूस होने लगी है। यहां पारा सामान्य से चार डिग्री तक कम हो सकता है। कमोवेश यही हालात चडीगढ़,  हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के…

  • उत्तराखंड

    धनतेरस के दिन सायंकाल ये जरूर करें , बरसेंगी खुशियां

    धनतेरस के दिन अकाल मृत्‍यु का भय दूर करने के लिए विशेष प्रकार से पूजा की जाती है। इस दिन यम दीपदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। पूरे वर्ष में एक मात्र यही वह दिन है, जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सिर्फ दीपदान करके की जाती है। कुछ लोग नरक चतुर्दशी के दिन भी दीपदान करते हैं। अर्थात कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन सायंकाल में घर के बाहर यमदेव के नाम से दीप रखने से अकालमृत्यु का निवारण होता है। यमदीपदान प्रदोषकाल में करना चाहिए। इसके लिए आटे का एक बड़ा दीपक लें। गेहूं के आटे से…

error: Content is protected !!