खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को श्रधांजलि देते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

    मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र सल्ट के विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री जीना के निधन से राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जीना…

  • सामान्य

    अपनी राशि के अनुसार करें सामान की खरीदारी, ये हैं दो शुभ मुहूर्त

    इस बार धन तेरस और छोटी दिवाली 13 नवंबर को एक साथ पड़ रही है। आचार्य पं. शुभाष जोशी ने  बताया कि खरीदारी के लिए दो मुहूर्त सबसे ज्यादा शुभ है। पहला मुहूर्त सुबह सात बजे से 10 बजे तक है जबकि, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त भी सूर्योदय से लेकर शाम छह बजे तक खरीददारी की जा सकती है। पं.  जोशी ने बताया की  धन तेरस से ही पंचपर्व की तैयारियां शुरू हो जाती है। सदियों से इस दिन धातुओं को खरीदने की परंपरा चली आ रही है। पुराणों में पृथ्वी को लक्ष्मी स्वरूपा कहा गया है। धातुएं पृथ्वी के गर्भ…

  • राष्ट्रीय

    बित्त मंत्री का आत्मनिर्भर भारत 3.0 का एलान – जानिए क्या है आपके लिए

    कोरोना संकट और फिर लागू हुए लॉकडाउन की वजह से पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिए मोदी सरकार ने आज    2.65 करोड़ रुपये के एक और राहत पैकेज की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल में आए आंकड़े अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत 3.0 का एलान कर दिया।  आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की शुरुआत की गई है जिससे देश में नए रोजगार का सृजन हो सके। इससे संगठित क्षेत्र में रोजगार को बल मिलेगा। पंजीकृत ईपीएफओ प्रतिष्ठान से जुड़ने वाले कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जो पहले ईपीएफओ से…

  • उत्तराखंड

    सल्ट विधायक की कोरोना से मौत–महाराष्ट्र के राज्यपाल ने जताया दुःख

      भाजपा के वरिष्ठ विधायक सुरेन्द्र जीना के निधन से प्रदेश में शोक की लहर , महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जताया शोक, विधायक जीना के निधन को बताया राज्य के लिए बड़ी क्षति ।

  • उत्तराखंड

    दीपावली पर कब कब है शुभ मुहूर्त जानिए

    दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन मुहूर्त होते हैं। इन्हें प्रदोष काल, निशीथ काल और महानिशीथ काल कहा जाता है। प्रदोष काल 14 नवंबर को सूर्य अस्त के बाद होगा। दोपहर एक बजे से वृषभ लगन होगा। स्वाति नक्षत्र 8.09 बजे रात्रि तक रहेगा। सायं 5.09 बजे तक लाभ की चौघड़िया रहेगी। इसलिए शाम 5.30 से सायं 7.07 बजे तक गणेश पूजन और लक्ष्मी पूजन शुभ रहेगा। निशीथ काल रात्रि 08 बजे से रात 10.50 बजे तक होगा। अमृत मुहूर्त रात 10.30 बजे से होगा। इसमें महालक्ष्मी पूजन, कनक धारा पूजन, लक्ष्मी की विशेष पूजा की जा सकती है। ज्योतिषाचार्य शुभाष चंद्र जोशी  ने बताया कि रात 8.50 से आधी…

error: Content is protected !!